Move to Jagran APP

Corona Update@17JULY: झारखंड में आज 305 कोरोना पॉजिटिव, फिर 4 मौत, अबतक 5010; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में शुक्रवार को 305 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। रांची रामगढ़ व जमशेदपुर में आज फिर 4 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 09:00 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 05:44 PM (IST)
Corona Update@17JULY: झारखंड में आज 305 कोरोना पॉजिटिव, फिर 4 मौत, अबतक 5010; जानें ताजा हाल
Corona Update@17JULY: झारखंड में आज 305 कोरोना पॉजिटिव, फिर 4 मौत, अबतक 5010; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी विभिन्न जिलों में 305 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। वहीं 4 मरीजों की मौत हो गई। ये सभी मरीज पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। हालांकि 64 मरीज स्वस्थ भी हुए। अधिक मरीजों के मिलने से राज्य में कुल कोरोना के मामले के लगभग आधे सक्रिय केस हो गए हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 60 नए संक्रमित की पहचान हुई। इधर, गुरुवार को कोरोना संक्रमित रिकार्ड आठ मरीजों की मौत के बाद शुक्रवार को भी चार मरीजों की मौत हो गई। रांची में रिम्स में इलाजरत रामगढ़ के एक मरीज तथा रांची के पारस अस्पताल में भर्ती बेड़ो के एक मरीज की मौत हो गई। यह मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था और वेंटिलेटर पर उसका इलाज चल रहा था। वहीं जमशेदपुर के टीएमएच में एक 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी इस मरीज को किडनी की समस्या समेत मधुमेह व कई अन्य बीमारियां थीं।

धनबाद में फिर एक कोरोना संक्रमित की मौत, ईस्ट बसुरिया के रहने वाले थे वृद्ध

उधर धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में भी एक कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय ईस्ट बसुरिया निवासी वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध को सांस लेने में परेशानी थी और बुखार से पीडि़त थे। वह बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। सेंट्रल अस्पताल में सेवा बंद होने की वजह से उन्हेंं प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराना पड़ रहा था। 12 दिन पहले इस बुजुर्ग की पत्नी की भी मौत हो गई थी। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 51 पर पहुंच गया है। इधर, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढऩे से सक्रिय मरीजों की संख्या 2469 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 5096 हो गए हैं जिनमें 2577 स्वस्थ भी हुए हैं।

पलामू, गोड्डा छोड़कर सभी जिलों में मिले मरीज

शुक्रवार को पलामू तथा गोड्डा को छोड़कर सभी जिलों में मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक 60 नए केस रांची में मिले हैं। वहीं चतरा में 57, लातेहार में 42, गढ़वा और पूर्वी सिंहभूम में 23-23, साहिबगंज में 22, पूर्वी सिंहभूम में 17, बोकारो में 15, धनबाद में 13,  गिरिडीह में 10, धनबाद में छह, रामगढ़ में पांच, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, दुमका, सरायकेला तथा खूंटी में चार-चार,  पाकुड़, देवघर तथा पूर्वी सिंहभूम में तीन-तीन, हजारीबाग में दो, देवघर, जामताड़ा तथा कोडरमा में एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं, चतरा तथा लातेहार में 11-11, देवघर में सात, दुमका, तथा कोडरमा में छह-छह, हजारीबाग, तथा पलामू में चार-चार, सरायकेला में तीन, रामगढ़ में दो मरीज स्वस्थ भी हुए।

लगातार घट रही स्वस्थ होने की दर

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार घट रही है। ऐसा अधिक संख्या में मरीजों के मिलने से हो रहा है। राज्य में यह दर घटकर 50.56 फीसद हो गई है। बता दें कि जून माह के अंत में यह दर बढ़कर लगभग 75 फीसद हो गई थी। राहत की बात यह है कि हाल के दिनों में कई मौत होने के बाद भी झारखंड में मृत्यु दर देश में होनेवाली मौत की दर से कम है। झारखंड में यह दर 0.90 फीसद है जबकि देश में 2.62 फीसद है।

झारखंड में शुक्रवार को मिले 305 कोरोना पॉजिटिव

  1. चतरा : 57
  2. रिम्‍स, रांची : 31
  3. गढ़वा : 23
  4. साहिबगंज : 18
  5. पश्चिम सिंहभूम : 16
  6. लातेहार : 14
  7. बोकारो : 13
  8. रामगढ़ : 05
  9. लोहरदगा : 04
  10. गुमला : 04
  11. सिमडेगा : 04
  12. दुमका : 04
  13. खूंटी : 04
  14. धनबाद : 03
  15. पाकुड़ : 03
  16. जमशेदपुर : 03
  17. हजारीबाग : 02
  18. देवघर : 01
  19. कोडरमा : 01

दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के रिम्‍स में शुक्रवर को कुल 952 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 848 निगेटिव मिले, जबकि 104 केस पॉजिटिव मिले हैं। आज के ताजा मामलों में रिम्‍स में भर्ती 31, गढ़वा में 17, चतरा में 52 और रामगढ़ में 4 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं, शुक्रवार को भी एक मरीज की मौत जमशेदपुर के टीएमएच में हो गई। जमशेदपुर में गोलमुरी निवासी 55 वर्षीय मरीज की मौत हुई जो किडनी, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था। उसे 11 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। इधर, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढऩे से सक्रिय मरीजों की संख्या 2344 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 4905 हो गए हैं जिनमें 2513 स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अबतक 48 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को झारखंड में मिले 305 कोरोना पॉजिटिव, 4 कोरोना मरीज की मौत

  • नए मामले : 305
  • आज कितनी मौत : 4
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 229
  • सक्रिय मरीज : 2344
  • अब तक स्वस्थ : 2513
  • कोरोना के कुल मामले : 5010
  • अबतक मौत : 51
  • अबतक हुई जांच : 203355

लगातार घट रही स्वस्थ होने की दर

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार घट रही है। ऐसा अधिक संख्या में मरीजों के मिलने से हो रहा है। राज्य में यह दर घटकर 52.54 फीसद हो गई है। बता दें कि जून माह के अंत में यह दर बढ़कर लगभग 75 फीसद हो गई थी। राहत की बात यह है कि हाल के दिनों में कई मौत होने के बाद भी यहां मृत्यु दर देश में होनेवाली मौत की दर से कम है। झारखंड में यह दर 0.87 फीसद है जबकि देश में 2.62 फीसद है।

जमशेदपुर, रामगढ़ तथा बेड़ो के एक मरीज की मौत, संख्या हुई 50

राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अभी प्रति 42 सैैंपल में एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। हालांकि यह आंकड़ा प्रतिदिन ऊपर-नीचे हो रहा है। इधर, शुक्रवार को भी विभिन्न जिलों में शाम तक 220 संक्रमित मरीजों की पहचान हो चुकी थी। पिछले एक पखवारे से प्रतिदिन 150 से 300 के बीच नए मरीज मिल रहे हैैं।

इधर, गुरुवार को कोरोना संक्रमित रिकॉर्ड आठ मरीजों की मौत के बाद शुक्रवार को भी तीन मरीज की मौत हो गई। इसमें एक मरीज की मौत जमशेदपुर के टीएमएच में हुई है। यह 55 वर्षीय मरीज जमशेदपुर में गोलमुरी का रहने वाला था। वह किडनी, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त था। उसे 11 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। वहीं रिम्स में इलाजरत रामगढ़ के एक मरीज तथा रांची के पारस अस्पताल में भर्ती बेड़ो के भी एक मरीज की मौत हो गई। अब होनेवाली मौत की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। इधर, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढऩे से सक्रिय मरीजों की संख्या 2405 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 5025 हो गए हैं जिनमें 2570 स्वस्थ भी हुए हैं।

लगभग सभी जिलों में मिले मरीज

शुक्रवार को मिले नए मरीजों में सबसे अधिक चतरा में 57 मिले हैं। इसी तरह, गढ़वा में 23, साहिबगंज में 18, पश्चिमी सिंहभूम में 16, लातेहार में 14, बोकारो में 13, रामगढ़ में पांच, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, दुमका तथा खूंटी में चार-चार, धनबाद, पाकुड़ तथा पूर्वी सिंहभूम में तीन-तीन, हजारीबाग में दो, देवघर तथा कोडरमा में एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं, रिम्स में भी 31 संक्रमित की पहचान हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.