Move to Jagran APP

Corona Update@5JULY: झारखंड में आज 54 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2807; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jharkhand News Update रविवार को पूर्वी सिंहभूम में 15 लोहरदगा में 10 धनबाद में 6 रांची में 5 कोडरमा तथा सरायकेला में 4-4 पलामू व सिमडेगा में 2-2 मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:21 AM (IST)
Corona Update@5JULY: झारखंड में आज 54 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2807; जानें ताजा हाल
Corona Update@5JULY: झारखंड में आज 54 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2807; जानें ताजा हाल

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand News, Coronavirus Jharkhand  झारखंड में एक दिन पूर्व शनिवार को 51 कोरोना के नए केस मिलने के बाद रविवार को भी 54 नए केस की पहचान हुई है। राहत की खबर यह है कि सिमडेगा में तीन तथा रांची में दो मरीज स्वस्थ भी हुए। रविवार को पूर्वी सिंहभूम में 15, लोहरदगा में दस, धनबाद में छह, रांची में पांच, कोडरमा तथा सरायकेला में चार-चार, पलामू व सिमडेगा में दो-दो तथा देवघर, खूंटी, गिरिडीह, पाकुड़, बोकारो और साहिबगंज में एक-एक नए संक्रमित की पहचान हुई।

loksabha election banner

झारखंड में नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने तथा पांच मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्‍य में सक्रिय केस की संख्‍या 744 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 2807 पहुंच गए हैं। हालांकि इनमें 2045 स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। बता दें कि राज्‍य में अभी तक 19 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। हालांकि इनमें से कई अन्‍य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

कोरोना के मिले 54 नए मरीज, पांच रांची के

  • सक्रिय केस :  744
  • स्‍वस्‍थ हुए  : 2045
  • मौत : 19
  • कोरोना के कुल मामले  : 2807

राज्य में सक्रिय केस की संख्या हुई 743, स्वस्थ हुए 2045

झारखंड में रविवार को फिर से 53 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों में जमशेदपुर में 15, लोहरदगा में 10, धनबाद में 6 और रांची में 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आज कोडरमा में 4, सरायकेला में 4, सिमडेगा और पलामू में भी 2-2 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। देवघर, खूंटी, गिरिडीह, पाकुड़, साहिबगंज और बोकारो में एक-एक कोरोना मरीज मिला है। इसके साथ ही राज्‍य में संक्रमितों का आंकड़ा 2807 पर पहुंच गया है। आज कुल संक्रमित की संख्‍या बढ़कर 54 हो गई है। आज पांच मरीज ही स्‍वस्‍थ हुए हैं।

पूर्वी सिंहभूम में पांच सौ से अधिक हुए कोरोना के मामले

जबकि इनमें से 2045 कोरोना संक्रमण से मुक्‍त होकर कोविड अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज हो गए हैं। राज्‍य में अबतक कोरोना से कुल 19 मौतें हुई हैं। दैनिक जागरण संवाददाता अमन मिश्रा के मुताबिक रविवार को रांची के रिम्‍स में 117 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच हुई। इनमें 113 निगेटिव और 4 केस पॉजिटिव मिले हैं। राजधानी रांची में आज फिर से 4 कोरोना मरीज मिले।

झारखंड में रविवार को मिले 54 कोरोना संक्रमित

  1. जमशेदपुर - 15
  2. लोहरदगा - 10
  3. रांची - 5
  4. धनबाद - 6
  5. कोडरमा - 4
  6. सरायकेला - 4
  7. सिमडेगा - 2
  8. पलामू -2
  9. देवघर - 1
  10. खूंटी - 1
  11. गिरिडीह - 1
  12. बोकारो - 1
  13. साहिबगंज - 1
  14. पाकुड़ - 1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.