Move to Jagran APP

Corona Update@20JULY: झारखंड में आज 222 कोरोना पॉजिटिव, 06 मौत, अबतक 5730; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update जमशेदपुर में चार रांची तथा गढ़वा में एक-एक मरीज की मौत कोरोना वायरस से हो गई। आज रांची में 22 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 08:28 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 07:42 AM (IST)
Corona Update@20JULY: झारखंड में आज 222 कोरोना पॉजिटिव, 06 मौत, अबतक 5730; जानें ताजा हाल
Corona Update@20JULY: झारखंड में आज 222 कोरोना पॉजिटिव, 06 मौत, अबतक 5730; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus in Jharkhand News Update झारखंड में सोमवार को फिर से 222 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि आज 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सोमवार को रांची में 68, गढ़वा में 35, धनबाद में 27, गिरिडीह में आठ, हजारीबाग, बोकारो तथा पूर्वी सिंहभूम में चार-चार, पलामू तथा पाकुड़ में तीन-तीन, रामगढ़, देवघर, साहिबगंज तथा लोहरदगा में एक-एक नए मरीज की पहचान हुई। रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 22 पुलिस कर्मी जांच में संक्रमित पाए गए हैैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पाकुड़ में 30, लोहरदगा में 27, हजारीबाग में 18, पश्चिमी सिंहभूम में 11, पूर्वी सिंहभूम में तीन, पलामू में दो, रांची में एक मरीज स्वस्थ भी हुए। आज कुल संक्रम‍ित की संख्‍या 222 हो गई है। कुल 117 स्‍वस्‍थ हुए।

loksabha election banner

सोमवार को झारखंड में मिले 222 कोरोना पॉजिटिव

  1. रांची : 68
  2. गढ़वा : 35
  3. धनबाद : 27
  4. गिरिडीह : 08
  5. हजारीबाग : 04
  6. बोकारो : 04
  7. जमशेदपुर : 04
  8. पलामू : 03
  9. पाकुड़ : 03
  10. देवघर : 02

झारखंड में आज कोरोना से 6 मौत

झारखंड में भले ही देश की तुलना में कोरोना से होनेवाली मौत की दर कम है, इसके बावजूद यहां अब सौ मरीजों में एक मरीज की मौत होने लगी है। हाल के दिनों में लगभग प्रत्येक दिन कोरोना मरीजों की मौत होने से यह दर बढ़ी है। एक दिन पहले रविवार को पांच मौत होने के बाद सोमवार को भी छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। हालांकि इनमें अधिसंख्य वृद्ध तथा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। इधर, सोमवार को राज्य में अभी तक 178 नए संक्रम‍ित की पहचान हुई है।  117 स्‍वस्‍थ हुए हैं। छह मरीजों की मौत हुई है।

रिम्स कोविड अस्पताल में बाथरूम में गिरा मिला धनबाद का मरीज

सोमवार को रांची के रिम्स में एक मरीज की मौत हो गई। धनबाद का रहनेवाला 70 वर्षीय यह मरीज रिम्स कोविड अस्पताल में मृत पाया गया। इधर, गढ़वा के रंका में 54 वर्षीय आंगनबांडी सेविका की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डेढ़ वर्षों से यह महिला सांस की बीमारी से पीड़ित थी। वहीं, सोमवार को ही जमशेदपुर के टीएमएच में चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं मानगो, सोनारी और कदमा की हैं, जबकि एक अन्य मरीज बारीडीह का रहनेवाला है।

चारों मरीज वृद्ध थे तथा दूसरी अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। मानगो की 60 वर्षीय महिला किडनी बीमारी से ग्रसित थी। वहीं, सोनारी की 61 वर्षीय महिला को निमोनिया की शिकायत के बाद 18 जुलाई को ही टीएमएच में भर्ती कराया गया था। कदमा की रहने वाली 82 वर्षीय महिला को भी सांस में परेशानी के बाद भर्ती किया गया था। 

रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 22 पुलिसकर्मी पाए गए पॉजिटिव

इधर, सोमवार को शाम तक ही विभिन्न जिलों में 178 मामले मिल चुके थे। रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 22 पुलिस कर्मी जांच में संक्रमित पाए गए। लोहरदगा में भी कई पुलिस कर्मियों सहित आठ अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। इसी तरह, रांची, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा आदि कई जिलों में मरीजों के मिलने की सूचना है।

सात दिनों से लगातार मिल रहे दो सौ से अधिक मरीज

इस माह संक्रमण के बढऩे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले सात दिनों से लगातार दो सौ से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को भी देर रात आंकड़ा दो सौ से ऊपर होने की संभावना है। राज्य में अब पूर्वी सिंहभूम, रांची, हजारीबाग, चतरा, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार तथा रामगढ़ में सौ से अधिक सक्रिय केस हो गए हैं। 

कब मिले कितने मरीज

  • 13 जुलाई - 204
  • 14 जुलाई - 268
  • 15 जुलाई - 330
  • 16 जुलाई - 229
  • 17 जुलाई - 305
  • 18 जुलाई : 289
  • 19 जुलाई : 200

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.