Move to Jagran APP

Corona Update@19JULY: झारखंड में आज 153 कोरोना पॉजिटिव, 03 मौत, अबतक 5552; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में रविवार को 153 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज राज्‍य में 3 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवाई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 06:40 AM (IST)
Corona Update@19JULY: झारखंड में आज 153 कोरोना पॉजिटिव, 03 मौत, अबतक 5552; जानें ताजा हाल
Corona Update@19JULY: झारखंड में आज 153 कोरोना पॉजिटिव, 03 मौत, अबतक 5552; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में रविवार को 153 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज राज्‍य में 3 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवाई। राजधानी रांची में 32, हजारीबाग में 26, लाेहरदगा में 25, पूर्वी सिंहभूम में 25, धनबाद में दस, गुमला में छह, कोडरमा तथा साहिबगंज में पांच-पांच, देवघर तथा गिरि‍डीह में चार-चार, बोकारो तथा गढ़वा में तीन-तीन, दुमका में दो, रामगढ़, गोड्डा तथा खूंटी में एक-एक नए मरीज म‍िले। हालांक‍ि रव‍िवार को 62 कोरोना मरीज स्‍वस्थ भी हुए। इनमें रांची के 22, गोड्डा के नौ, देवघर के सात, पूर्वी स‍िंहभूम तथा पाकुड़ के छह-छह, पलामू तथा प‌. सिंहभूम के तीन-तीन, रामगढ़ के दो, धनबाद तथा खूंटी के एक-एक मरीज शामिल हैं। आज कुल 153 नए केस मिले हैं, जबकि 62 मरीज स्वस्थ हुए।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण में फिर टॉप के करीब रांची, संक्रमण से 3 और मौतें

एक बार फिर राज्य का सबसे अधिक कोरोना संक्रमित जिला बनने के करीब है। कई दिनों से यहां सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। रविवार को ही रांची सक्रिय मरीजों में टॉप पर हो जाती, लेकिन 22 मरीजों के स्वस्थ होने तथा रिम्स में रांची के सैंपल की जांच नहीं होने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 485 तक ही रह गई। पहले स्थान पर पूर्वी सिंहभूम अभी भी बना हुआ है जहां 493 सक्रिय केस हो गए हैं। संक्रमित मामले जब मिलने शुरू हुए थे तब रांची में ही सर्वाधिक संक्रमण था, लेकिन फिर यहां हालात सुधरे। अब एक बार फिर रांची में तेजी से मामले बढ़ने लगे हैं। यहां रविवार को भी सबसे अधिक 32 नए मामले सामने आए। वहीं, यहां एक मरीज की मौत भी हो गई। यहां अब तक दस लोगों की जान कोरोना ले चुकी है। इधर, रविवार को  भी पूरे राज्य में 153 नए मरीज मिले। वहीं, तीन मरीजाें की मौत भी हुई।

झारखंड में रविवार को मिले 153 कोरोना संक्रमित, 3 मौत

  1. रांची : 32
  2. हजारीबाग : 26
  3. लोहरदगा : 25
  4. जमशेदपुर : 25
  5. धनबाद : 10
  6. गुमला : 06
  7. कोडरमा : 05
  8. साहिबगंज : 05
  9. देवघर : 04
  10. गिरडिीह : 04
  11. बोकारो : 03
  12. गढ़वा : 03
  13. दुमका : 02
  14. रामगढ़ : 01
  15. गोडडा : 01
  16. खूंटी : 01

153 नए केस मिले, 62 लोगों ने कोरोना को मात भी दी

रविवार को भी राज्य के लगभग सभी जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। हालांकि चिकित्सकों एवं लैब तकनीशियन के संक्रमित होने से रिम्स की लैब में रविवार को जांच नहीं हुई। इसके बाद भी 153 नए मरीज मिले। रांची में 32, हजारीबाग में 26, लोहरदगा में 25, पूर्वी सिंहभूम में 25, धनबाद में दस, गुमला में छह, कोडरमा तथा साहिबगंज में पांच-पांच, देवघर तथा गिरिडीह में चार-चार, बोकारो तथा गढ़वा में तीन-तीन, दुमका में दो, रामगढ़, गोडडा तथा खूंटी में एक-एक नए मरीज मिले। हालांकि रविवार को 60 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें रांची के 22, गोड्डा के नौ, देवघर के सात, पूर्वी सिंहभूम तथा पाकुड़ के छह-छह, पलामू तथा प. सिंहभूम के तीन-तीन, रामगढ़ तथा चतरा के दो-दो धनबाद तथा खूंटी के एक-एक मरीज शामिल हैं।

वहीं, रविवार को रिम्स में इलाजरत दो मरीजों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इनमें से एक मरीज धनबाद का था। 68 वर्षीय वह मरीज गंभीर रूप से निमोनिया से ग्रसित था। वहीं, रांची के सुखदेवनगर निवासी एक बुजुर्ग की भी मौत हो गई। पहले से ही हृदय की बीमारी से जूझ रहे इस मरीज को रविवार को सुबह में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वहीं, हजारीबाग के बरही के एक वृद्ध मरीज की मौत रांची के एक निजी अस्पताल में हो गई। कोरोना की वर्तमान हालात की बात करें तो राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2778 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 5552 पहुंच गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें 2718 स्वस्थ भी हुए हैं।

झारखंड कोरोना मीटर

  • नए मामले : 153
  • आज मौत : 03
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 289
  • सक्रिय मरीज : 2778
  • अब तक स्वस्थ : 2718
  • कोरोना के कुल मामले : 5552
  • अबतक मौत : 56
  • अबतक हुई जांच : 212552

50 फीसद से भी नीचे हो गई रिकवरी रेट

झारखंड में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब घटकर 48.95 फीसद हो गई है। इसका मतलब यह हुआ कि राज्य में अब स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या से अधिक सक्रिय केस हो गए हैं। झारखंड में कोरोना की गंभीरता इससे लगाया जा सकता है कि पूरे देश में यह दर 63.02 फीसद है। वहीं अब 12.74  दिनों में ही मरीज दोगुने होने लगे हैं। राहत की बात यह है कि कई मौतें होने के बाद भी राज्य में मृत्यु दर एक फीसद से कम (0.88 फीसद) है। पूरे देश में यह दर 2.62 फीसद है।

आज के ताजा 153 मामलों के साथ राज्‍य में अबतक 5552 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की जा चुकी है। आज धनबाद और रांची के 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 56 पर पहुंच गया है। आज अभी तक 153 नए कोरोना संक्रमति की पहचान हुई है। वहीं 62 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं।

लगभग सभी जिलों में मिले नए कोरोना केस, 3 की मौत

झारखंड में कोराेना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो प्रत्येक दिन दो सौ से अधिक कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। इस माह तो दो बार आंकड़ा तीन सौ से पार चला गया है। इधर, एक दिन पूर्व राज्य में 289 नए मरीजों के मिलने के बाद रविवार को मिले नए मरीजों का आंकड़ा 137 पर पहुंच गया है। इधर, रविवार काे भी रांची में दो मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक मरीज धनबाद तथा एक रांची का रहने वाला था।

रविवार को भी राज्य के लगभग सभी जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। हालांकि चिकित्सकों एवं लैब तकनीशियन के संक्रमित होने से रिम्स की लैब में रविवार को जांच नहीं हुई। इसके बाद भी शाम तक ही नए मरीजों का आंकड़ा 137 तक पहुंच गया। लोहरदगा में 20 नए मरीजों के मिलने की सूचना है। वहीं, रांची, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा आदि जिलों में भी कई नए केस मिले हैं।

रिम्स में इलाजरत दो मरीजों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इनमें से एक मरीज धनबाद का था। 68 वर्षीय वह मरीज गंभीर रूप से निमोनिया से ग्रसित था। वहीं, रांची के सुखदेवनगर निवासी एक बुजुर्ग की भी मौत हो गई। पहले से ही ह्रदय की बीमारी से जूझ रहे इस मरीज को रविवार को सुबह में कार्डियक अरेस्ट होने से मौत हो गई। कोरोना की वर्तमान हालात की बात करें तो राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2688 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 5499 पहुंच गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें 2656 स्वस्थ भी हुए हैं। 

रांची में सबसे अधिक सक्रिय मामले

राज्य में अब सबसे अधिक सक्रिय मामले रांची में हो गए हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 444 हाे गई है। दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम है जहां भी सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 418 हो गई है। दोनों जिलों में रात तक संख्या और बढ़ने की संभावना है। बता दें कि पिछले कई दिनों से सबसे अधिक मामले रांची में मिल रहे हैं।

कोरोना संक्रमित धनबाद व सुखदेव नगर के मरीज ने तोड़ा दम

राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को फिर रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती दो संक्रमितों की मौत हो गई। एक रांची के सुखदेव नगर इलाके का रहने वाला था, वहीं दूसरा धनबाद का रहने वाला 68 वर्षीय मरीज था। रिम्स के चिकित्सको ने बताया कि धनबाद के 68 वर्षीय मरीज की मौत रविवार की सुबह 7 बजे निमोनिया से हुई है। मरीज की रिपोर्ट आने से पूर्व ही इसकी स्थिति गंभीर थी। मरीज लंबे समय से निमोनिया से पीड़ित था।

एक निमोनिया व दूसरा हृदय रोग से था पीड़ित

16 जुलाई को मरीज को रिम्स में भर्ती किया गया था। रिम्स लाने से पहले यह धनबाद के सदर अस्पताल में भी इलाजरत था। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। कोविड वार्ड के आईसीयू में वेंटिलेटर में इसका इलाज चल रहा था। अचानक स्थिति बिगड़ने से इसकी मौत हो गई। वहीं सुखदेव नगर के संक्रमित की मौत इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट से हुई है। चिकित्सको ने बताया कि 18 जुलाई को मरीज को गंभीर स्तिथि में रिम्स लाया गया था। ऐसे में मरीज को कोविड आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया। लेकिन उसकी स्तिथि में सुधार नहीं हो पाया और रविवार की सुबह सवा 6 बजे दम तोड़ दिया।

जिलावार सक्रिय मामले

  1. बोकारो : 73
  2. चतरा : 132
  3. देवघर : 48
  4. धनबाद : 177
  5. दुमका : 21
  6. पूर्वी सिहंभूम : 493
  7. गढ्वा : 148
  8. गिरिडीह : 115
  9. गोडडा : 18
  10. गुमला : 57
  11. हजारीबाग : 211
  12. जामताड़ा : 13
  13. खूंटी : 11
  14. कोडरमा : 142
  15. लातेहार : 141
  16. लोहरदगा : 102
  17. पाकुड़ : 78
  18. पलामू : 10
  19. रामगढ़ : 103
  20. रांची : 484
  21. साहिबगंज : 73
  22. सरायकेला : 51
  23. सिमडेगा : 28
  24. पश्चिमी सिंहभूम : 63

19 जुलाई तक स्वस्थ मरीज

  1. बोकारो : 45
  2. चतरा : 87
  3. देवघर : 63
  4. धनबाद : 179
  5. दुमका : 18
  6. पूर्वी सिहंभूम : 355
  7. गढ़वा : 97
  8. गिरिडीह : 96
  9. गोडडा : 17
  10. गुमला : 98
  11. हजारीबाग : 201
  12. जामताड़ा : 29
  13. खूंटी : 31
  14. कोडरमा : 209
  15. लातेहार : 66
  16. लोहरदगा : 58
  17. पाकुड़ : 49
  18. पलामू : 103
  19. रामगढ़ : 139
  20. रांची : 265
  21. साहिबगंज : 20
  22. सरायकेला : 67
  23. सिमडेगा : 358
  24. पश्चिमी सिंहभूम : 61

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.