Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज 316 कोरोना पॉजिटिव, 02 मौत, अबतक 4562; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में बुधवार को 316 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। राज्‍य में अबतक 4562 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 08:21 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 08:28 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज 316 कोरोना पॉजिटिव, 02 मौत, अबतक 4562; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज 316 कोरोना पॉजिटिव, 02 मौत, अबतक 4562; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में बुधवार को एक ही दिन में  रिकॉर्ड 316 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। झारखंड में कोरोना का संक्रमण अब और भी तेजी से बढऩे लगा है। स्थिति यह है कि इस माह के पहले पखवाड़े में प्रतिदिन औसतन 138 नए संक्रमित की पहचान हुई। ऐसा जांच की रफ्तार में तेजी आने से भी हुआ। इधर, एक दिन पूर्व मंगलवार को रिकार्ड 268 नए मरीजों के मिलने के बाद बुधवार को भी राज्य में पहली बार 316 नए मरीज मिले। राज्य में अब तक एक दिन में कोरोना मरीज मिलने का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।

loksabha election banner

झारखंड कोरोना मीटर

  • नए मामले : 316
  • आज मौत :  02
  • आज स्वस्थ हुए : 57
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 268
  • सक्रिय मरीज : 2039
  • अब तक स्वस्थ : 2485
  • कोरोना के कुल मामले : 4562
  • अबतक मौत : 39
  • अबतक हुई जांच : 196070
  • बुधवार को हुई जांच : 6197

जमशेदपुर और हजारीबाग में एक-एक मरीज की मौत

बुधवार को हजारीबाग के एक मरीज तथा जमशेदपुर में एक और महिला मरीज की मौत भी हो गई। इन दो मरीजों की मौत के बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 39 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि राज्य में बुधवार को 57 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण को मात देकर अबतक स्वस्थ होनेवालों की संख्या बढ़कर 2485 हो गई है।

रांची के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे अधिक 71 नए संक्रमित की हुई पहचान

बुधवार को सबसे अधिक रांची में 71, हजारीबाग में 61, रामगढ़ में 30, गढ़वा में 27, लातेहार में 23, गिरिडीह में 19 लोहरदगा में 15, धनबाद में 14, पूर्वी सिंहभम में 12, साहिबगंज में 11, पश्चिमी सिंहभूम में 10, पलामू में सात, चतरा में पांच, गोड्डा, सरायकेला तथा गुमला में दो-दो तथा सिमडेगा, दुमका, जामताड़ा, खूंटी तथा देवघर में एक-एक और रिम्स में चार नए मरीज मिले। 

57 मरीज स्वस्थ हुए, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई दो हजार से पार 

बुधवार को ही बुधवार को 57 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें धनबाद के 23, पलामू के 10, कोडरमा के सात, सरायकेला के पांच, चतरा के चार, रांची, देवघर, साहिबगंज तथा धनबाद के दो-दो मरीज शामिल हैं। बता दें कि राज्य में 30 जून तक कोरोना के कुल 2490 मामले थे जो 15 जुलाई तक बढ़कर 4562 हो गए। इस तरह इस माह प्रतिदिन औसतन 138 मरीज मिले हैैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2039 हो गई है। हालांकि अबतक 2485 मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैैं। 30 जून तक सक्रिय मरीजों की संख्या 591 ही थी।

झारखंड में बुधवार को मिले 316 कोरोना पॉजिटिव

  1. रांची में 71
  2. हजारीबाग में 61
  3. रामगढ़ में 30
  4. गढ़वा में 27
  5. लातेहार में 23
  6. गिरिडीह में 19
  7. लोहरदगा में 15
  8. धनबाद में 14
  9. पूर्वी सिंहभम में 12
  10. साहिबगंज में 11
  11. पश्चिम सिंहभूम में 10
  12. पलामू में सात
  13. चतरा में पांच
  14. सिमडेगा में एक

आज दो मरीजों की मौत एक जमशेदपुर तथा एक हजारीबाग में हुई है।

इस माह के पहले पखवाड़े में प्रतिदिन मिले औसतन 138 मरीज

झारखंड में कोरोना ने बुधवार को अपने सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज एक ही दिन में 316 कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। इनमें राजधानी रांची में आज रिकॉर्ड 71 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़कर 4562 पर पहुंच गई है। यह प्रदेश में मिले अबतक का सबसे अधिक मामला है। कोरोना संक्रमण अब यहां तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि इस माह प्रतिदिन औसतन 138 नए संक्रमित की पहचान हो रही है।

एक दिन पूर्व मंगलवार को रिकार्ड 268 नए मरीजों के मिलने के बाद बुधवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में रात 10 बजे तक 316 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। रांची में भी बड़ी संख्या में नए संक्रमित की पहचान हुई है। बुधवार को 2 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। रांची के रिम्‍स में हुई जांच में 107 लाेग कोरोना संक्रम‍ित पाए गए हैं। आज मिले कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्‍या 316 हो गई है। आज 57 स्‍वस्‍थ भी हुए हैं।

आज अभी तक रांची में 71 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। हजारीबाग में भी 35, पूर्वी सिंहभम में 11, पलामू में सात, साहिबगंज में पांच,  रामगढ़, धनबाद तथा गिरिडीह में दो-दो तथा सिमडेगा में एक मरीज मिल चुके हैंं। रिम्‍स की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। आज दो मरीजों की मौत एक जमशेदपुर तथा एक हजारीबाग में हुई है। रिम्‍स की जांच में 107 लाेग संक्रम‍ित मिले हैं।

दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रिम्‍स में बुधवार को 1132 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 1024 निगेटिव और 107 केस पॉजिटिव मिले हैं। आज रिम्‍स में भर्ती 4, रामगढ़ में 21, गढ़वा में 27, हजारीबाग में 35, लोहरदगा में 11 और रांची में कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए हैं।

जमशेदपुर में एक और महिला मरीज की हुई मौत

राज्य में 30 जून तक कोरोना के कुल मामले महज 2,490 थे जो 14 जुलाई तक बढ़कर 4,246 हो गए। इस तरह इस माह प्रतिदिन औसतन 125 मरीज मिले। इधर, जमशेदपुर में एक और महिला मरीज की मौत की सूचना है। इससे अब राज्य में कोरोना मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,882 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 2,428 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। बता दें कि 30 जून तक सक्रिय केस की संख्या 591 ही थी। 15 दिनों में यह संख्या लगभग तीन गुना हो गई। 

कब मिले थे कितने मरीज

  • 7 जुलाई - 179
  • 8 जुलाई - 136
  • 9 जुलाई - 170
  • 10 जुलाई - 156
  • 11 जुलाई - 162
  • 12 जुलाई - 94
  • 13 जुलाई - 268
  • 14 जुलाई- 316

जिलावार सक्रिय मामले

  1. बोकारो : 46
  2. चतरा : 79
  3. देवघर : 41
  4. धनबाद : 135
  5. दुमका  : 16
  6. पूर्वी सिहंभूम : 392
  7. गढ्वा : 85
  8. गिरिडीह :  72
  9. गोडडा : 22
  10. गुमला : 33
  11. हजारीबाग : 161
  12. जामताड़ा : 08
  13. खूंटी : 05
  14. कोडरमा : 108
  15. लातेहार : 86
  16. लोहरदगा : 66
  17. पाकुड़ : 73
  18. पलामू : 15
  19. रामगढ़ : 98
  20. रांची : 344
  21. साहिबगंज : 39
  22. सरायकेला : 53
  23. सिमडेगा : 12
  24. पश्चिमी सिंहभूम : 50

15 जुलाई तक स्वस्थ मरीज

  1. बोकारो : 45
  2. चतरा : 56
  3. देवघर : 47
  4. धनबाद : 178
  5. दुमका  : 12
  6. पूर्वी सिहंभूम : 325
  7. गढ़वा : 97
  8. गिरिडीह : 96
  9. गोडडा : 08
  10. गुमला : 98
  11. हजारीबाग : 196
  12. जामताड़ा : 28
  13. खूंटी : 31
  14. कोडरमा : 198
  15. लातेहार : 55
  16. लोहरदगा : 58
  17. पाकुड़ : 31
  18. पलामू : 90
  19. रामगढ़ : 130
  20. रांची : 213
  21. साहिबगंज : 19
  22. सरायकेला : 58
  23. सिमडेगा : 358
  24. पश्चिमी सिंहभूम : 58

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.