Move to Jagran APP

Corona Update@29June: झारखंड में आज 40 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2426; जानें ताजा हाल

Coronavirus Jharkhand झारखंड में 40 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। 56 स्‍वस्‍थ हुए जबकि दो मरीजों की मौत हो गई है। गिरिडीह तथा हजारीबाग में एक- एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 08:29 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 05:49 AM (IST)
Corona Update@29June: झारखंड में आज 40 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2426; जानें ताजा हाल
Corona Update@29June: झारखंड में आज 40 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2426; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Corona News झारखंड में सोमवार को फिर से 40 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। इनमें रांची में 14, जमशेदपुर में 11, सिमडेगा में 3, लोहरदगा, धनबाद, सरायकेला खरसावां और गढ़वा में 2-2 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। राजधानी रांची में बहुत दिनों बाद एक साथ 14 नए मामले मिले हैं। रिम्‍स से मिली जांच रिपोर्ट के मुताबिक रिम्‍स में भर्ती 2 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव मिला है। राजधानी रांची के दूसरे इलाके के 12 लोगों की पुष्टि भी कोरोना संक्रमित के रूप में हुई है। आज गढ़वा में भी 2 कोरोना मरीज सामने आए हैं। झारखंड में आज 40 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। 56 स्‍वस्‍थ हुए, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई है। गिरिडीह तथा हजारीबाग में एक- एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है।

loksabha election banner

राज्य के 11 जिलों में 40 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

  • सक्रिय केस की संख्या : 562
  • स्वस्थ हुए : 1849
  • कुल मामले : 2426
  • कुल मौत : 15

आज रिम्‍स में 450 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच हुई। इनमें 439 की रिपोर्ट निगेटिव और 10 मामले पाॅजिटिव मिले हैं। इधर रांची के रिम्‍स में सोमवार को एक कोरोना संक्रमित 24 साल की महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में अबतक कोरोना से मरने वालों की संख्‍या 14 हो गई है। यह महिला हृदय रोग से पीडि़त थी। वह गिरिडीह के बगोदर की रहने वाली थी। झारखंड में सोमवार को 10 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 8 नए मामले रांची से सामने आए हैं। गढ़वा में आज 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

झारखंड में सोमवार को मिले 40 कोरोना संक्रमित

  • रांची : 14
  • जमशेदपुर : 11
  • सिमडेगा : 03
  • गढ़वा : 02
  • लोहरदगा : 02
  • धनबाद : 02
  • सरायकेला-खरसावां : 02
  • देवघर : 01
  • हजारीबाग : 01
  • कोडरमा : 01
  • साहिबगंज : 01

56 मरीज स्वस्थ हुए, कई दिनों के बाद रांची में एक साथ 14 नए मरीज मिले  

झारखंड में कोरोना संक्रमण तथा मरीजों के स्वस्थ होने के मामले में सोमवार का दिन मिला-जुला रहा। राज्य में जहां महज 40 नए संक्रमित मिले, वहीं 56 मरीज स्वस्थ भी हुए। चिंता की बात यह कि दो मरीजों की मौत हो गई। हालांकि दोनों मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। रांची में कई दिनों के बाद 14 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। बताया जाता है कि इनमें सात महिलौंग-नामकुम, चार चुटिया, दो अरगोड़ा तथा एक कचहरी चौक के पास रहनेवाला मरीज शामिल है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 11, सिमडेगा में तीन, लोहरदगा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां तथा गढ़वा में दो-दो तथा देवघर, हजारीबाग, कोडरमा और साहिबगंज में एक-एक नए मरीजों की पहचान हुई। इनमें अधिसंख्य की ट्रेवल हिस्ट्री है। 

स्वस्थ होनेवाले की संख्या बढ़कर 1849, अब सक्रिय केस 562

इधर, सोमवार को ही 56 मरीज कोरोना को मात देते हुए स्वस्थ भी हुए। इनमें सिमडेगा के 24, रांची के पांच, पश्चिमी सिंहभूम तथा कोडरमा के चार-चार, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी तथा जामताड़ा के तीन-तीन, चतरा, धनबाद, गुमला और पलामू के दो-दो तथा लातेहार के एक मरीज शामिल हैं। वहीं, सोमवार को रिम्स कोविड अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय विवाहित महिला की मौत हो गई है। हालांकि गिरिडीह के बगोदर निवासी यह महिला पहले से दिल की बीमारी से पीडि़त थी। इलाज के क्रम में ही वह पॉजिटिव पाई गई थी। हजारीबाग के भी एक मरीज की मौत हो गई है।

दो कोरोना संक्रमित की मौत

बता दें कि शनिवार को भी एक मरीज की मौत हो गई थी। इस तरह राज्य में यह लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीज की मौत है। यह पहला मौका है जब एक दिन में दो मरीजों की मौत हुई है। इस तरह, कुल मौत की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। हालांकि एक को छोड़कर सभी मरीज या तो अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे या उनकी दुर्घटना हुई थी। इधर, राज्य में सक्रिय केस की संख्या 562 हो गई है। कोरोना के अबतक के कुल मामले 2426 हो गए हैं। हालांकि इनमें 1849 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

किस जिले में कितने कोरोना केस

जिला - सक्रिय केस - स्वस्थ हुए - मृत्यु - कुल मामले

  1. बोकारो  16  27  02  45
  2. चतरा  06  41  00  47
  3. देवघर  12  30  00  42
  4. धनबाद 42  111  00  153
  5. दुमका  03  04  00  07
  6. पूर्वी सिंहभूम  164  217  00  381
  7. गढ़वा 06  97  00  103
  8. गिरिडीह  24  66  02  91
  9. गोड्डा 01  08 00  09
  10. गुमला 46  70  01 117
  11. हजारीबाग 54 135  03 192
  12. जामताड़ा 05  23  00  28
  13. खूंटी  02  20  00  28
  14. कोडरमा 33  142  01 176
  15. लातेहार  05  49  00  54
  16. लोहरदगा  12  45  00  57
  17. पाकुड़   01  30  00  31
  18. पलामू  01  50  00  51
  19. रामगढ़  08   112  00  120
  20. रांची  53  164  04  221
  21. साहिबगंज 05  03  01  09
  22. सरायकेला-खरसावां  21  32  00  53
  23. सिमडेगा 26  326  01  353
  24. पूर्वी सिंहभूम  17  41  00  58

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.