Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: रांची-पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्‍यादा सक्रिय मरीज, झारखंड में 17 हजार से अधिक मामले

Jharkhand Coronavirus Update News सीएम हाउस के स्टाफ रांची के उप नगर आयुक्त और बिरसा मुंडा जेल के कैदियों समेत कई संक्रमण की चपेट में आए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 09:26 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 02:32 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: रांची-पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्‍यादा सक्रिय मरीज, झारखंड में 17 हजार से अधिक मामले
Jharkhand Coronavirus News: रांची-पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्‍यादा सक्रिय मरीज, झारखंड में 17 हजार से अधिक मामले

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में कोरोनावायरस का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्‍य में अब तक कोरोना के कुल मामले 17 हजार से अधिक हो गए हैं। इसमें से सबसे ज्‍यादा सक्रिय मरीज रांची और पूर्वी सिंहभूम में हैं। शनिवार को भी राज्‍य में 1030 नए मरीज मिले। इसमें से सबसे ज्‍यादा रांची में 412 मरीज मिले। इसके अलावा जमशेदपुर के 8 मरीजों और रांची के आइआरबी जवान समेत राज्य में 12 मरीजों की मौत हो गई। इस सप्ताह दूसरी बार एक ही दिन में एक हजार से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले हैं। गिरिडीह में 286 नए संक्रमित मिले। वहीं, राहत की खबर यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 822 मरीज स्वस्थ हुए।

loksabha election banner

राज्य में 12 लोगों की गई जान

इधर, शनिवार को राज्य में 12 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें 8 की मौत जमशेदपुर के टीएमएच में हुई है। इनमें ज्यादातर वृद्ध थे और सांस व हृदय रोग समेत कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। शनिवार को जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में सोनारी के खुंटाडीह , कदमा फार्म एरिया व ओल्ड काशीडीह निवासी 75 वर्षीय तीन वृद्धों की सांस से संबंधित बीमारी से जूझते हुए मौत हो गई।

इनके अलावा बागबेड़ा निवासी 71 वर्षीय वृद्ध, भालूबासा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध और जवाहर नगर निवासी 69 वर्षीय वृद्ध व रामगढ़ निवासी 57 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतकों में गोलमुरी निवासी एक 49 वर्षीय ट्रांसपोर्टर भी शामिल है। वहीं रांची के रिम्स में इलाजरत आइआरबी के एक जवान की मौत हो गई। वह रांची के ही मेसरा का रहनेवाला था।

उधर, कोडरमा, देवघर और गोड्डा के भी एक-एक मरीजों की मौत हो गई। देवघर के जलसार मोहल्ले के 56 वर्षीय मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने पर पीएमसीएच धनबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन देर रात रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर गोड्डा के बोआरीजोर के श्रीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत शनिवार को पोड़ैयाहाट स्थित मर्सी कोविड हास्पिटल में हो गई है। उन्हें दमा और हार्ट की बीमारी थी।

कई खास इलाकों तक पहुंचा संक्रमण

सीएम हाउस में फिर 30 से अधिक संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले भी यहां बड़ी संख्या में स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं। उधर होटवार जेल में भी कैदियों व  85 अन्य कैदी व कर्मी संक्रमित मिले हैं। उधर पुलिस लाइन में फिर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। दूसरी ओर रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त शंकर यादव भी पॉजिटिव मिले हैं। इस कारण नगर निगम को 13 अगस्त तक के लिए सील कर दिया गया है। सभी कर्मचारी घर से काम कर रहे हैैं। होटवार जेल में अब तक 139 कैदी व जेलकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

सक्रिय मरीज नौ हजार के पार

राज्य में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9,051 हो गई है, जबकि कोरोना के कुल मामले 17,572 हो गए हैं। इनमें 8325 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 200 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिसंख्य वृद्ध और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

कोरोना मीटर

नए मामले : 1,030

शनिवार को हुई मौत : 12

एक दिन पूर्व मिले मामले : 678

सक्रिय मरीज : 9,051

अब तक स्वस्थ : 8,325

आज स्वस्थ हुए : 822

कोरोना के कुल मामले : 17,572

अबतक मौत : 196

अबतक हुई जांच : 3,74,813

शनिवार को हुई जांच : 6,996

कोरोना : फैक्ट फाइल

जिलावार सक्रिय मामले

बोकारो : 227

चतरा : 248

देवघर : 257

धनबाद :  428

दुमका : 116

पूर्वी सिहंभूम : 1841

गढ्वा : 227

गिरिडीह : 360

गोडडा : 400

गुमला : 266

हजारीबाग : 343

जामताड़ा : 59

खूंटी : 270

कोडरमा : 283

लातेहार : 162

लोहरदगा : 79

पाकुड़ : 192

पलामू :  267

रामगढ़ : 212

रांची : 2074

साहिबगंज :  194

सरायकेला : 242

सिमडेगा : 114

पश्चिमी सिंहभूम : 224

8 अगस्त तक स्वस्थ मरीज

बोकारो : 191

चतरा : 195

देवघर :  348

धनबाद : 552

दुमका :  70

पूर्वी सिहंभूम : 847

गढ़वा : 312

गिरिडीह : 670

गोडडा : 167

गुमला : 153

हजारीबाग :  508

जामताड़ा : 93

खूंटी : 60

कोडरमा : 406

लातेहार : 240

लोहरदगा : 213

पाकुड़ : 127

पलामू : 351

रामगढ़ : 342

रांची : 1460

साहिबगंज : 115

सरायकेला : 154

सिमडेगा : 487

पश्चिमी सिंहभूम : 264


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.