Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले रिकॉर्ड 46 नए मामले, कोरोना से 5वीं मौत, अबतक 523; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News झारखंड के गिरिडीह में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। वहीं शुक्रवार को अबतक राज्य में कुल 46 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है।
रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus News झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिन-ब-दिन बिगड़ रहे हालात के बीच कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को एक बार फिर 46 कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान हुई है। इनमें से सबसे अधिक जमशेदपर में 15, 10 हजारीबाग, 9 रामगढ़, 7 कोडरमा, 2 बोकारो और 3 नए मामले धनबाद में सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों को जोड़कर झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 523 पर पहुंच गई है।
इधर राज्य में कोरोना से 5वीं मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कोरोना संक्रमण से हुई पांचवीं मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरिडीह के मरीज की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई है। कोरोना से मरने वाला यह संक्रमित गिरिडीह का रहने वाला है। उसकी मौत के बाद उसकी सैंपल जांच रिपोर्ट आई, जिसमें उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया है।
इधर शनिवार को राज्य में एक बार फिर से 46 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हजारीबाग में 10, रामगढ़ में 9 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। ताजा मामलों के साथ रामगढ़ में अबतक कुल 24 कोरोना मरीज मिले हैं। आज के 7 कोरोना पॉजिटिव कोडरमा में मिले हैं। जबकि 15 ताजा मामले जमशेदपुर से सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण के 3 नए मामले धनबाद और दो कोरोना संक्रमित बोकारो में मिले हैं। धनबाद के डीसी ने आज के 3 ताजा मामलों की आधिकारिक पुष्टि की है। दोनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
झारखंड में शुक्रवार को अबतक 46 कोरोना मरीज मिले
- हजारीबाग : 10
- रामगढ़ : 09
- कोडरमा : 07
- जमशेदपुर : 15
- धनबाद : 03
- बोकारो : 02