Move to Jagran APP

Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में आज फिर मिले 3 पॉजिटिव केस, राज्य में कोरोना ने ले ली एक और जान, 350 पर आंकड़ा; जानें अबतक का हर अपडेट

Fourth Corona death in Jharkhand राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा चार तक पहुंच गया है कोडरमा में मरनेवालों की संख्या एक हो गई है। रांची में दो और बोकारो में एक मरीज की मौत हुई है

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 02:27 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 02:19 PM (IST)
Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में आज फिर मिले 3 पॉजिटिव केस, राज्य में कोरोना ने ले ली एक और जान, 350 पर आंकड़ा; जानें अबतक का हर अपडेट
Jamshedpur Corona News: जमशेदपुर में आज फिर मिले 3 पॉजिटिव केस, राज्य में कोरोना ने ले ली एक और जान, 350 पर आंकड़ा; जानें अबतक का हर अपडेट

रांची, राज्य ब्यूरो।  झारखंड में शनिवार को जहां कोरोना के 20 नए मरीज मिले वहीं कोडरमा में इलाजरत एक कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा चार तक पहुंच गया है, वहीं कोडरमा में मरनेवालों की संख्या एक हो गई है। इससे पहले रांची में दो और बोकारो में एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।  

loksabha election banner

शनिवार को कोडरमा में जिसकी मौत हुई है, वह कोरोना संदिग्‍ध सतगांवा प्रखंड का रहनेवाला था। शनिवार शाम को ही उसे कोडरमा के होली फैमिली अस्पताल में बने कोविड 19 अस्पताल से डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। इससे पहले 21 मई को एक कोरोना संदिग्ध की मौत कोडरमा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हो गई थी। यह मरीज जिले के मरकच्चो प्रखंड का था। शनिवार की शाम रिम्स से आई इसकी सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

शनिवार को ही कोडरमा में एक साथ 11 लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है। इसके अलावा सिमडेगा में 4, जमशेदपुर में 3 और रांची में 2 नए पॉजीटिव केस मिले। इनमें ज्यादातर संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 351 हो गई है। हालांकि, इनमें 142 स्वस्थ भी हो चुके हैं। शनिवार को रांची में चार तथा देवघर में एक मरीज स्वस्थ हुए। 

रांची में संक्रमित पाए गए मरीजों में एक हरमू की गर्भवती महिला है, जो रिम्स में भर्ती है। वहीं एक युवती अनगड़ा की है, जो राजस्थान से आई है। उधर सिमडेगा के मरीजों में दो पुरुष तथा दो महिलाएं हैं। जमशेदपुर के तीनों मरीज प्रवासी मजदूर हैं। इनमें दो पटमदा और एक मानगो इलाके के रहने वाले हैं।

संताल प्रमंडल में अब एक भी पॉजीटिव केस नहीं 

देवघर के एक पॉजीटिव मरीज के ठीक होने से संताल प्रमंडल में अब एक भी पॉजिटिव केस नहीं रहा। देवघर में पांच मरीजों में अब सभी ठीक हो चुके हैं। इससे पहले जामताड़ा के दो, गोड्डा के एक तथा दुमका के दो मरीजों में सभी ठीक हो गए थे। अब इन चारों जिलों में कोई पॉजीटिव केस नहीं है। इस प्रमंडल के दो अन्य जिले साहिबगंज तथा पाकुड़ में अभी तक एक भी कोरोना वायरस के संक्रमण का केस नहीं नहीं मिला है। 

फैक्ट फाइल 

  • कुल मरीज : 350
  • संक्रमणमुक्त हुए : 142
  • सक्रिय केस : 205
  • कोरोना से मौत : 04 

कहां खड़ा है झारखंड 

इंडीकेटर -  भारत  -झारखंड 

  • सात दिनों में वृद्धि दर - 5.50 फीसद - 7.00 फीसद 
  • मरीज दोगुना होने की दर - 12.92 दिन - 10.10 दिन
  • रिकवरी रेट - 41.38 फीसद - 40.28 फीसद
  • मृत्यु दर - 2.97 फीसद - 1.42 फीसद 

कोरोना के अबतक यहां मिले इतने मरीज 

  1. रांची : 115
  2. गढ़वा : 47
  3. हजारीबाग : 41
  4. कोडरमा : 27
  5. पूर्वी सिंहभूम : 20
  6. गिरिडीह : 16
  7. पलामू : 15
  8. बोकारो : 15
  9. गुमला : 10
  10. धनबाद : 07
  11. सिमेडगा : 07
  12. रामगढ़ : 06
  13. देवघर : 05
  14. लातेहार : 04
  15. सरायकेला-खरसावां : 04
  16. पश्चिमी सिंहभूम : 03
  17. लोहरदगा : 02
  18. जामताड़ा : 02
  19. दुमका : 02
  20. चतरा : 01
  21. गोड्डा : 01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.