Move to Jagran APP

सावधानी जरूरी, अभी भी झारखंड के छह जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक है कोरोना संक्रमण दर, आकडे़ देखें

Jharkhand Corona Update कोरोना संक्रमण को लेकर अभी भी सावधानी जरूरी है। कोराेना जांच भी बढ़ाने की जरूरत है। 13 से 19 जनवरी के सप्ताह में हुई जांच के दौरान सरायकेला खरसावां पूर्वी सिंहभूम रांची जामताड़ा चतरा तथा हजारीबाग में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक रही।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:08 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:09 AM (IST)
सावधानी जरूरी, अभी भी झारखंड के छह जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक है कोरोना संक्रमण दर, आकडे़ देखें
Jharkhand Corona Update : सावधानी, अभी भी झारखंड के छह जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक है कोरोना संक्रमण दर

रांची, (राज्य ब्यूरो)। Jharkhand Corona Update कोरोना संक्रमण को लेकर अभी भी सावधानी जरूरी है। कोराेना जांच भी बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद भी झारखंड के छह जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है। वहीं, झारखंड के 14 जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक है। सिर्फ दस जिलों में ही संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम है। पूरे झारखंड की बात करें तो गुरुवार को हुई कुल 60,754 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 2,449 संक्रमित पाए गए। इस तरह संक्रमण दर चार प्रतिशत रही।

loksabha election banner

पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच रही संक्रमण दर

13 से 19 जनवरी के सप्ताह में हुई जांच के दौरान सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, रांची, जामताड़ा, चतरा तथा हजारीबाग में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक रही। वहीं, देवघर, रामगढ़, बोकारो, साहिबगंज, गोड्डा, पलामू, लोहरदगा, दुमका तथा पश्चिमी सिंहभूम में यह दर पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच रही।

झारखंड के विभिन्न जिलों में 2,449 नए संक्रमित मिले

बाकी जिलों में यह दर पांच प्रतिशत से कम है। इधर, गुरुवार को भी झारखंड के विभिन्न जिलों में 2,449 नए संक्रमित मिले। हालांकि 24 घंटे के भीतर कुल 4283 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, गुरुवार को भी झारखंड में दस कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के पांच, धनबाद के दो, गुमला, खूंटी तथा पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं। पूर्वी सिंहभूम में लगातार सबसे अधिक मरीजों की मौत हो रही है।

इन जिलों में 10 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर

  • सरायकेला खरसावां : 16.68,
  • पूर्वी सिंहभूम : 13.46,
  • रांची : 12.12,
  • जामताड़ा : 11.38,
  • चतरा : 10.64,
  • हजारीबाग : 10.62

इन जिलों में पांच से 10 प्रतिशत संक्रमण दर

  • देवघर : 9.72,
  • रामगढ़ : 8.86,
  • बोकारो : 8.32,
  • साहिबगंज : 7.88,
  • गोड्डा : 7.24,
  • पलामू : 6.84,
  • लोहरदगा : 6.43,
  • दुमका : 6.03,
  • पश्चिमी सिंहभूम : 5.42

गुरुवार को किस जिले में मिले कितने संक्रमित

  • रांची : 757,
  • पूर्वी सिंहभूम : 474,
  • दुमका : 211,
  • धनबाद : 124,
  • सिमडेगा : 113,
  • साहिबगंज : 91,
  • रामगढ़ : 89,
  • चतरा : 65,
  • बोकारो : 53,
  • खूंटी : 53,
  • पलामू : 52,
  • देवघर : 48,
  • गुमला : 47,
  • गोड्डा : 45,
  • गढ़वा : 44,
  • लोहरदगा : 39,
  • पश्चिमी सिंहभूम : 31,
  • सरायकेला खरसावां : 23,
  • हजारीबाग : 20,
  • कोडरमा : 20,
  • जामताड़ा : 10,
  • गिरिडीह : 09,
  • लातेहार : 09,
  • पाकुड़ : 04


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.