Move to Jagran APP

झारखंड में और तेज हुई कोरोना संक्रमण से लड़ाई, 52 प्रत‍िशत व्यस्कों को लगे दोनों डोज

Ranchi News राज्य में 83 प्रतिशत को पहली डोज का टीका लग सका है। इनमें से तीन जिले ऐसे हैं जहां 90 प्रतिशत या इससे अधिक वयस्कों को पहली डोज का टीका लग चुका है। पूर्वी ङ्क्षसहभूम में सबसे अधिक 95 बोकारो में 93

By Madhukar KumarEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 09:36 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 09:36 PM (IST)
झारखंड में और तेज हुई कोरोना संक्रमण से लड़ाई, 52 प्रत‍िशत व्यस्कों को लगे दोनों डोज
तेजी हुए झारखंड में कोरोना से लड़ाई, 52 फीसदी व्यस्कों को लगे दोनों डोज

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी तक शत-प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग को दिया था। उन्होंने इस तिथि तक कम से कम पहली डोज सभी लोगों को लगाने को कहा था। इस आलोक में स्वास्थ्य विभाग ने सभी उपायुक्तों को पत्र भेजकर इस टास्क को पूरा करने के लिए महाअभियान चलाने के निर्देश दिए। यह महाअभियान जिलों में चलाया भी गया, लेकिन राज्य में निर्धारित समय तक 83 प्रतिशत वयस्कों को ही पहली डोज लग सकी है। वहीं, 52 प्रतिशत को वयस्कों को दोनों डोज का टीका लग सका है।

loksabha election banner

83 प्रतिशत लोगों को पहला डोज, 52 प्रतिशत वयस्कों को दोनों डोज

भले ही राज्य में 83 प्रतिशत को पहली डोज का टीका लग सका है। इनमें से तीन जिले ऐसे हैं जहां 90 प्रतिशत या इससे अधिक वयस्कों को पहली डोज का टीका लग चुका है। पूर्वी ङ्क्षसहभूम में सबसे अधिक 95, बोकारो में 93 तथा खूंटी में 90 प्रतिशत को पहली डोज का टीका लग चुका है। दूसरी तरफ, राज्य के सात जिलों में 80 प्रतिशत से कम वयस्कों को पहली डोज का टीका लग सका है। इनमें चतरा, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, पलामू तथा सिमडेगा शामिल है। बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी जिलों में 15 दिसंबर से टीका महाअभियान चलाया गया। इसमेें प्रति सप्ताह अधिक टीकाकरण करनेवाले प्रखंडों की रैंङ्क्षकग भी की गई। हालांकि इस महाअभियान में प्रतिदिन डेढ़ लाख से अधिक टीकाकरण हुआ।

पहली डोज के टीकाकरण में ये जिले पीछे

जिला पहली डोज का टीकाकरण प्रतिशत

चतरा 78

गढ़वा 78

सिमडेगा 78

पलामू 77

धनबाद 75

गोड्डा 75

गिरिडीह 73

टीकाकरण की गति में काफी तेजी आई है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पाने के लिए गांव-गांव में मोबाइल वैन भेजकर टीकाकरण किया जा रहा है, जिससे झारखंड टीकाकरण में लगातार आगे बढ़ रहा है। हम शीघ्र ही लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

बन्ना गुप्ता, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.