Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update: हो जाइए सावधान... रांची, पूर्वी सिंहभूम और देवघर में बढ़ रहे कोरोना केस

Jharkhand Corona Update झारखंड के कुछ जिले जैसे रांची पूर्वी सिंहभूम और देवघर में कोरोना केस बढ़ रहे हैं। सावधान हो जाइए। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतनी शुरू कर दीजिए। कोरोना टीकाकरण का कोई डोज बाकी है तो उसे भी शीघ्र लगवाएं।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 11:26 AM (IST)
Jharkhand Corona Update: हो जाइए सावधान... रांची, पूर्वी सिंहभूम और देवघर में बढ़ रहे कोरोना केस
Jharkhand Corona Update: रांची, पूर्वी सिंहभूम और देवघर में बढ़ रहे कोरोना केस।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Corona Update कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतनी जरूरी है। कोरोना टीकाकरण का कोई डोज बाकी है तो उसे भी शीघ्र लगवाना ही अच्छा है, क्योंकि झारखंड के कुछ जिले में कोरोना केस बढ़ रहे हैं। इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम और देवघर शामिल हैं। रांची में तो एक्टिव केस की संख्या सौ के पास पहुंच चुकी है।

loksabha election banner

रांची में सर्वाधिक एक्टिव केस

झारखंड में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 30 या इससे अधिक संक्रमित की पहचान हुई। गुरुवार को जहां 36 नए संक्रमित मिले थे, वहीं शुक्रवार को भी 30 नए संक्रमित मिले। इनमें रांची के 11, देवघर के नौ, पूर्वी सिंहभूम के पांच, हजारीबाग के तीन तथा बोकारो के दो मरीज शामिल हैं। इससे अब झारखंड में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 177 हो गई है। इनमें सर्वाधिक एक्टिव केस 92 रांची के हैं। इसके बाद देवघर में 26 तथा पूर्वी सिंहभूम में 21, बोकारो में आठ मरीज वर्तमान में संक्रमित हैं। बाकी जिलों में या तो कोई एक्टिव केस नहीं है, या ऐसे संक्रमित की संख्या एक या दो है।

टीकाकरण में पीछे चल रहा झारखंड

कोरोना के बढ़ते केस झारखंड के लिए इसलिए चिंता की बात है क्योंकि यहां टीकाकरण काफी पीछे चल रहा है। स्थिति यह है कि यहां 12 से 14 वर्ष के बच्चों में अभी तक 51 प्रतिशत को ही अभी तक पहली और 20 प्रतिशत को दूसरी डोज लग सकी है। 15-17 वर्ष के किशोरों की बात करें तो अभी तक 61 प्रतिशत को पहली तथा 36 प्रतिशत को दोनों डोज का टीका लग सका है। 60 वर्ष से अधिक नागरिकों के बूस्टर डोज लेने की स्थिति काफी खराब है। इस आयु वर्ग के नागरिकों में अभी तक महज पांच प्रतिशत नागरिक बूस्टर डोज ले सके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.