Move to Jagran APP

Corona Jharkhand: झारखंड में आज फिर मिले 31 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 408; जानें ताजा हाल

सोमवार को 31 नए मरीज मिले। इनमें रांची के 10 लातेहार के 5 सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के 3 गढ़वा रामगढ़ तथा बोकारो के 2 और पूर्वी सिंहभूम पलामू खूंटी व गुमला के एक-एक नए मरीज शामिल हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:24 AM (IST)
Corona Jharkhand: झारखंड में आज फिर मिले 31 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 408; जानें ताजा हाल
Corona Jharkhand: झारखंड में आज फिर मिले 31 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 408; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Corona Update झारखंड में कोरोना के मरीजों का मिलना लगातार जारी है। एक दिन पूर्व रविवार को जहां राज्य में 27 नए पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं सोमवार को 31 नए मरीज मिले। इनमें रांची के सिल्ली के 10, लातेहार के पांच, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के तीन-तीन, गढ़वा, रामगढ़ तथा बोकारो के दो-दो और पूर्वी सिंहभूम, पलामू, खूंटी व गुमला के एक-एक नए मरीज शामिल हैं। नए मरीजों में अधिसंख्य प्रवासी मजदूर हैं। अच्छी बात यह है कि राज्य में सोमवार को 22 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें गढ़वा के 14, हजारीबाग के सात तथा रांची के एक मरीज शामिल हैं। 

loksabha election banner

राज्य में कोरोना के 31 नए मरीज मिलने से यहां वर्तमान में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 234 हो गई है। वहीं राज्य में अबतक मिलनेवाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 408 तक पहुंच गई है। इनमें 171 मरीज स्वस्थ  हुए हैं। सोमवार को खूंटी में कोरोना का पहला मरीज मिला। इसके साथ ही यह जिला भी अब कोरोना मैप में शामिल हो गया है। झारखंड में अब केवल साहिबगंज जिला ही संक्रमण से बचा हुआ है। खूंटी का मरीज कर्रा प्रखंड के लारता गांव का 25 वर्षीय युवक है, जो 17 मई को मुंबई से बस से लौटा था। सिमडेगा के भी तीनों नए मरीज मुंबई से लौटे थे। वहीं सिल्ली में मिले सभी 10 मरीज अलग-अलग गांवों के हैं जो मुंबई तथा गुजरात से लौटे हैं। उधर पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में एक तथा पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी, टोंटो और चाईबासा में एक-एक मरीज मिले। ये सभी प्रवासी मजदूर हैैं। बता दें कि राज्य में तीन मई के बाद कोरोना के लगातार मामले मिल रहे हैं। सबसे अधिक मुंबई व सूरत से लौटनेवाले लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। 

अबतक कहां कितने मरीज 

  1. रांची : 125
  2. गढ़वा : 52
  3. हजारीबाग : 45
  4. कोडरमा : 29
  5. पूर्वी सिंहभूम : 25
  6. गिरिडीह : 16
  7. पलामू : 16
  8. बोकारो : 17
  9. गुमला : 11
  10. रामगढ़ : 11
  11. धनबाद : 10
  12. सिमेडगा : 10
  13. पश्चिमी सिंहभूम : 10
  14. देवघर : 05
  15. लातेहार : 09
  16. सरायकेला-खरसावां : 04
  17. लोहरदगा : 02
  18. जामताड़ा : 02
  19. दुमका : 02
  20. चतरा : 01
  21. गोड्डा : 01
  22. पाकुड़ : 04
  23. खूंटी : 01

स्वस्थ हुए लोग, ताली बजाकर दी गई विदाई

गढ़वा एवं हजारीबाग जिले के लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। एमजीएम जमशेदपुर से सोमवार को हजारीबाग के सात मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें ताली बजाकर विदा किया और बधाई दी। वहीं रविवार की देर रात गढ़वा से 14 मरीजों को स्वस्थ होने पर विदाई दी गई। उधर हजारीबाग के 7 कोरोना पीडि़तों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. संजय जायसवाल, एचएमसीएच के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिन्हा सहित अन्य अस्पतालकर्मियों ने मरीजों को ताली बजाकर एंबुलेंस से विदा किया। सिविल सर्जन ने सभी मरीजों को स्वस्थ होने पर बधाई देते हुए अगले 14 दिनों तक अपने घरों में रहने का निर्देश दिया।

झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी ने देखते-देखते 400 का आंकड़ा भी पार कर लिया। यहां 24 जिले में से अब 23 जिले महामारी की चपेट में आ चुके हैं। राज्‍य में साहिबगंज ही अब सु‍रक्षित बचा है। आज खूंटी में पहली बार कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है।

सोमवार को एक फिर से पूरे दिन में 31 कोरोना मरीज मिले हैं। राजधानी रांची में सबसे अधिक 10, लातेहार में 5, सिमडेगा में 3, बोकारो में 2, गढ़वा में 2, पलामू, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और जमशेदपुर में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 408 पर पहुंच गया है। ताजा जानकारी के मुत‍ाबिक लातेहार में 5, सिमडेगा में 3, पलामू, खूंटी और गुमला में 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।

आज झारखंड में फिर मिले 31 कोरोना पॉजिटिव

  1. रांची : 10
  2. लातेहार : 05
  3. सिमडेगा : 03
  4. प सिंहभूम : 03
  5. बाेकारो : 02
  6. गढ़वा : 02
  7. खूंटी : 01
  8. जमशेदपुर : 01
  9. पलामू : 01
  10. गुमला : 01
  11. रामगढ़ : 02

जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्‍ला ने बताया कि जमशेदपुर के लोहियापथ बारीडीह इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिला है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को अपने घरों से निकलने की मनाही कर दी गई है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कर तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं। बारीडीह में अबतक 5 कोरोना संक्रमितों का पता चला है। सभी को टीएमएच में कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।

दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रिम्‍स में सोमवार को कुल 549 सैंपल की जांच हुई। इसमें से 536 सैंपल निगेटिव मिले। जबकि कुल 13 संदिग्‍धों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 10 कोरोना मरीजों की पुष्टि रांची के सिल्‍ली इलाके में हुई है। 2 मामले गढ़वा से संबद्ध हैं। जबकि एक कोरोना संक्रमित की पहचान रामगढ़ में हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.