Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update: झारखंड में बिगड़े हालात, 24 में से 18 जिलों में पहुंचा कोरोना; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus ALERT झारखंड में लॉकडाउन 3 में सबसे अधिक मरीज मिले। पलामू गढ़वा व गिरिडीह में अधिसंख्‍य कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 09:45 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 07:25 PM (IST)
Jharkhand Corona Update: झारखंड में बिगड़े हालात, 24 में से 18 जिलों में पहुंचा कोरोना; जानें ताजा हाल
Jharkhand Corona Update: झारखंड में बिगड़े हालात, 24 में से 18 जिलों में पहुंचा कोरोना; जानें ताजा हाल

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Corona Update झारखंड में हाल के दिनों में कोरोना के जो भी मरीज मिल रहे हैं उनमें अधिसंख्‍य प्रवासी हैं। 24 में से 18 जिले इस महामारी की जद में आ चुके हैं। लॉक डाउन-3 के पिछले तेरह दिनों में अर्थात 5 से 17 मई तक राज्‍य में कोरोना के 108 नए पॉजीटिव मरीज मिले, जिनमें 88 प्रवासी हैंं। इस तरह कुल नए मरीजों में लगभग 81 फीसद प्रवासी हैंं जो महाराष्‍ट, गुजरात, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़ आदि राज्‍यों से लौटे हैंं।

loksabha election banner

पलामू, गढ़वा तथा गिरिडीह के अधिसंख्‍य कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं। स्थिति यह है कि पलामू के 15 में 12, गढ़वा में 28 में 25 तथा गिरिडीह में 10 में नौ मरीज प्रवासी मजदूर हैं। बता दें कि केंद्र ने तीन मई के बाद प्रवासी मजदूरों को रेल से लाने की अनुमति प्रदान की थी। हालांकि बड़ी संख्‍या में प्रवासी मजदूर निजी वाहनों से व पैदल भी लौटे।

इधर, राज्‍य में लॉकडाउन-3 में कोरोना के सबसे अधिक मरीज मिले। पहले लॉक डाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल में कुल 27 तथा दूसरे लॉक डाउन 15 अप्रैल से 3 मई  में 89 मरीज मिले थे। तीसरे लॉकडाउन 4 मई से 17 मई की अवधि में यह संख्‍या बढ़कर 108 हो गई। राज्य में पहले सौ मरीज 27 दिनों में मिले थे, लेकिन अगले सौ मरीज 17 दिनों में ही मिल गए। इसी तरह राज्‍य में पहले 50 मरीज 22 दिनों में मिले थे। इस माह इतने मरीज महज छह दिनों में ही मिल गए। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से राज्य सरकार भी चिंतित है।

पहली बार रामगढ़ व लोहरदगा में भी कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है। इस तरह अब राज्य के 17 जिलों में कोरोना का संक्रमण है, सात जिले ही मुक्त बचे हैं। नए मरीजों में अधिसंख्य प्रवासी मजदूर, सूरत, कोलकाता से लौटे हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है। हालांकि इनमें 114 संक्रमण मुक्त हो गए हैं। लोहरदगा तथा रामगढ़ में पहली बार कोरोना के मरीज मिलने से अब राज्य में कोरोना प्रभावित जिलों की संख्या 17 हो गई है। हालांकि इनमें से तीन जिलों में अभी कोई पॉज़िटिव केस नहीं है।रविवार को रामगढ़ में दो तथा रांची, हजारीबाग, लोहरदगा तथा देवघर में एक-एक मरीज सहित कुल 06 पॉजिटिव  केस मिले। 

अब तक कहां कितना संक्रमण

  1. रांची : 104
  2. गढ़वा : 28 
  3. हजारीबाग : 25 
  4. पलामू : 15
  5. बोकारो : 10
  6. गिरिडीह : 10
  7. कोडरमा : 06
  8. धनबाद : 05 
  9. देवघर : 05 
  10. पूर्वी सिंहभूम : 04
  11. दुमका : 02 
  12. सिमडेगा : 02 
  13. जामताड़ा : 02 
  14. गोड्डा : 01 
  15. लातेहार : 01
  16. लोहरदगा : 01
  17. रामगढ़ : 01
  18. पश्चिमी सिंहभूम : 01

5 मई से कितने प्रवासी संक्रमित 

रांची : 02, हजारीबाग : 19, धनबाद : 03, गिरिडीह : 09, कोडरमा : 07, देवघर : 01, गढ़वा : 25 , पलामू : 12, दुमका : 02, पूर्वी सिंहभूम : 04, लातेहार : 01, रामगढ़ : 02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.