Move to Jagran APP

डॉ अजय कुमार ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Jharkhand. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ अजय कुमार अपना इस्‍तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है। उन्‍होंने इसमें पार्टी हित में ईमानदारी पूर्वक काम करने का उल्‍लेख किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 06:07 PM (IST)
डॉ अजय कुमार ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
डॉ अजय कुमार ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस में जारी सिर फुटव्वल के बीच प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में राहुल गांधी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। चार पन्नों के अपने पत्र में अजय कुमार ने सीधे तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को निशाने पर लिया है। उन्होंने पत्र में बीते दिनों झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में हुई मारपीट का घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि सुबोधकांत सहाय का पार्टी कार्यालय में हमला करवाना एक घटिया हरकत थी।
उन्होंने कहा है कि पार्टी के पद पर काम करते हुए मुझे कई मोर्चों पर हस्तक्षेप का सामना करना पड़ है। अपनी ईमानदारी की वकालत करते हुए लिखा है कि पार्टी को पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक मजबूत किया, जहां पहले कांग्रेस मौजूद नहीं थी। उन्होंने आलमगीर आलम का जिक्र करते हुए लिखा है कि वे उनके प्रतिष्ठित सहयोगी रहे हैं।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.