झारखंड कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद, दी श्रद्धांजलि Ranchi News
Jharkhand. पार्टी के नेताओं ने कहा कि इंदिरा विश्व में नारी शक्ति और नारी नेतृत्व का प्रतीक बनकर उभरीं। प्रदेश मुख्यालय में सीताराम केसरी को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम केसरी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसजनों ने कहा कि इंदिरा पूरे विश्व में नारी शक्ति और नारी नेतृत्व का प्रतीक बनकर उभरीं। देश ही नहीं दुनिया को भी उन्होंने नई रोशनी दिखाई। सर्वधर्म, समभाव और धर्मनिरपेक्षता की जड़ों को उन्होंने मजबूत किया।
दूसरी ओर सीताराम केसरी ने सांगठनिक क्षमता से कांग्रेस को मजबूत किया। वक्ताओं ने भुवनेश्वर में इंदिरा गांधी के वक्तव्य - मैं रहू ना रहूं, मेरे खून का एक-एक कतरा देश के काम आएगा - को याद किया। इस अवसर पर केशव महतो कमलेश, जयप्रकाश गुप्ता, रमा खलखो, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, सुल्तान असगर, डॉ. राजेश गुप्ता आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।