Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्वर उरांव की नसीहत, पार्टी व शासन में रहकर किसी धर्म का पक्ष नहीं लें

Jharkhand Congress News पांकी के सुरेंद्र यादव सोमवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। रामेश्वर उरांव ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 08:18 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 08:19 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्वर उरांव की नसीहत, पार्टी व शासन में रहकर किसी धर्म का पक्ष नहीं लें
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्वर उरांव। फाइल फोटो

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव की उपस्थिति में सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पांकी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सह सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने सुरेंद्र प्रसाद यादव और उनके समर्थकों को फॉर्म भर कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

loksabha election banner

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। धर्मनिरपेक्षता का मतलब सिर्फ यह है कि लोग अपने धर्म और आस्था के अनुरूप धार्मिक मान्यताएं और परंपराओं का अनुपालन जरूर करें लेकिन, पार्टी व शासन में रहते हुए कार्य करें तो किसी भी धर्म का पक्ष नहीं लें। मौके पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई से सभी लोग त्रस्त हैं।

इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। राज्य सरकार की ओर से भी कई पत्र लिखे गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही है। मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ. राजेश गुप्ता छोटू, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश बैठा मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.