Move to Jagran APP

बदली जा सकती है झारखंड कांग्रेस की कमान, एक व्‍यक्ति-एक पद के फार्मूले की चल रही तैयारी

Jharkhand News. चर्चा है कि किसी ऐसे व्यक्ति को इस पद पर रखा जाए जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खासकर मुख्यमंत्री से बेहतर संवाद बनाकर आगे बढ़े।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 08:42 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 01:35 PM (IST)
बदली जा सकती है झारखंड कांग्रेस की कमान, एक व्‍यक्ति-एक पद के फार्मूले की चल रही तैयारी
बदली जा सकती है झारखंड कांग्रेस की कमान, एक व्‍यक्ति-एक पद के फार्मूले की चल रही तैयारी

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में प्रदेश कांग्रेस की कमान बदलने की तैयारी में पार्टी आलाकमान है। कोशिश इस स्तर पर हो रही है कि राज्य में सरकार की सहयोगी पार्टी होने के नाते इसके लिए तेजी से खोज चल रही है। पार्टी के स्तर पर इस बात की भी चर्चा है कि किसी ऐसे व्यक्ति को इस पद पर रखा जाए, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खासकर मुख्यमंत्री से बेहतर संवाद बनाकर आगे बढ़े। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व दोनों दलों की दोस्ती को प्रमुखता से आगे बढ़ाने की कोशिशों में है।

prime article banner

इस पद के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के नाम की चर्चा है। पार्टी आनेवाले दिनों में किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। इनमें उन लोगों पर भी विचार किया जा रहा है जो वर्तमान कमेटी में अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्षों की रिपोर्ट भी देखी जाएगी और विधायकों के काम को भी संज्ञान में रखा जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी बदलाव को लेकर अपने लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं। उन्होंने गतिविधियां भी तेज कर दी है।

सहाय के भाजपा में शामिल होने की भी अफवाह उड़ी है, जिसे उनके करीबियों ने सिरे से नकार दिया है। हालांकि, प्रदेश नेतृत्व ने इसपर चुप्पी साध रखी है। बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह नए अध्यक्ष को लेकर आलाकमान से आरंभिक विमर्श कर चुके हैं। नए अध्यक्ष के चयन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। बदली राजनीतिक परिस्थिति में कांग्रेस के लिए यह आवश्यक भी है। सरकार के साथ बेहतर समन्वय भी वक्त की आवश्यकता है ताकि पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके। नए अध्यक्ष के चयन में 'एक व्यक्ति, एक पद' की दुहाई दी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में वित्तमंत्री हैं।

फिलहाल अध्यक्ष को सहयोग कर रहे पांच कार्यकारी अध्यक्ष

झारखंड में कांग्रेस आलाकमान नए चेहरे पर भी दांव लगा सकता है। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सहयोग के लिए पांच कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान कार्यरत हैं। कार्यकारी अध्यक्षों में भी बेहतर कामकाज के आधार पर नए अध्यक्ष का चयन हो सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य नेता भी कतार में हैं। जल्द ही ये लाबिंग के लिए दिल्ली रवाना हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.