विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में भी युवतियों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये, गणतंत्र दिवस पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया एलान

Published: Mon, 26 Jan 2026 09:42 PM (IST)

झारखंड में गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस मंत्रियों ने अपने आवंटित जिलों में झंडोत्तोलन किया। पलामू में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ...और पढ़ें

राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर। (जागरण)

राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर। (जागरण)

HighLights

  1. पलामू में युवतियों को ₹10,000 आर्थिक सहायता की घोषणा।

  2. ग्रामीण विकास मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत की नींव बताई।

  3. शिल्पी नेहा तिर्की ने युवाओं को वास्तविक ज्ञान से जुड़ने की सलाह दी।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों ने अपने-अपने आवंटित जिलों में झंडोत्तोलन कर आम लोगों को संबोधित किया।

गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर पलामू में झारखंड सरकार की ओर से बड़ा एलान किया गया। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि बिहार की तरह झारखंड में भी युवतियों को ₹10000 की आर्थिक मदद दी जाए।

बिहार सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड की लड़कियों को भी 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार से मदद मांगी गई है।

deepika pandey

गोड्डा में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह।

गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहा कि ग्रामीण विकास और सशक्त पंचायती राज व्यवस्था ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।

रांची के मांडर कॉलेज स्थित मैदान में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने युवाओं से सीमित और संकुचित ज्ञान से बचने और हकीकत से नाता जोड़ने की सलाह दी।

shilpa tirki

मांडर में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की।

राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने छात्रों को इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 21 तोपों की सलामी और राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के द्वारा तिरंगे का ध्वजारोहण के साथ 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान देश को समर्पित हुआ।

26 जनवरी की तिथि के निर्धारण के पीछे भी रोचक इतिहास है। दरअसल, 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित किया था। कार्यक्रम के बाद शिल्पी ने सफल छात्रों को सम्मानित किया। बैंड डिस्प्ले में संत अन्ना स्कूल और कस्तूरबा विद्यालय को पुरस्कृत किया गया।

irfan anshari news (1)

जामताड़ा में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी।

गणतंत्र दिवस पर जामताड़ा में ऐतिहासिक कार्यक्रम को मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनसेवा, समर्पण और विकास का संकल्प लेते उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों, स्वास्थ्य सुधार योजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भविष्य की विकास योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया।