Move to Jagran APP

Jharkhand: रामगढ़ से होगी कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत, 15 लाख सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य

Jharkhand Congress Membership Campaign कांग्रेस के सदस्‍यता अभियान के प्रभारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण यह अभियान स्‍थगित कर दिया गया था। 11 जनवरी से शुरू हो रहे सदस्‍यता अभियान में मंत्री विधायक पूर्व सांसद पूर्व विधायक और अन्‍य पार्टी पदाधिकारी जुटेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 07:57 PM (IST)
Jharkhand: रामगढ़ से होगी कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत, 15 लाख सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य
कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष सदस्‍यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दस महीने के बाद फिर से सदस्यता अभियान की शुरुआत मंगलवार को रामगढ़ से होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. रामेश्वर उरांव 12 जनवरी को रामगढ़ में सदस्यता इसकी शुरुआत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव के पहले रांची, बोकारो, चाईबासा, गुमला, चतरा व देवघर में कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी।

loksabha election banner

वैश्विक महामारी कोविड-19 के खतरों के कारण सदस्यता अभियान को स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष चले अभियान के दौरान 5.5 लाख नए सदस्य बनाए गए थे। इस बार 15 लाख सदस्य बनाने की योजना है। पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता-कार्यकत्र्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता को पितृशोक

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमूल्य नीरज खलखो के पिता जैफरीन खलखो का शनिवार की देर रात रांची के लोवाडीह (नामकुम) स्थित निवास पर निधन हो गया। 89 वर्षीय जैफरीन अपने पीछे चार पुत्र, चार पुत्री, नाती-पोता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रविवार को लोवाडीह कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया। मौके पर भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बादल, बन्ना गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा. राजेश गुप्ता छोटू ने शोक जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.