विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड कांग्रेस को अपनों से खतरा, शिल्पी नेहा तिर्की बनना चाह रहीं मंत्री, रामेश्वर उरांव ने खोली पोल

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Wed, 10 Aug 2022 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 06:52 PM (IST)

Jharkhand Congress controversy झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि कांग्रेस को बाहरी लोगों से नहीं ...और पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर उरांव ने कही बड़ी बात।
Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर उरांव ने कही बड़ी बात।

पलामू, {मृत्युंजय पाठक}। Jharkhand Congress controversy झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कांग्रेस के तीन विधायक ( इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी) के भारी कैश के साथ पकड़े जाने के बाद पार्टी के अंदर जारी खींच-तान और भ्रम के लिए कुछ विधायकों की महत्वाकांक्षा को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने घर का भेदी लंका ढाए... का जिक्र करते हुए कहा है कि यहां कांग्रेस को बाहर से ज्यादा अंदर से खतरा है। अंदर के लोग ही भ्रम फैला रहे हैं कि मंत्रियों को बदला जाएगा। पहली बार विधायक बनने वाले भी मंत्री बनना चाहते हैं। इस महत्वाकांक्षा की कोई दवाई नहीं है।

कांग्रेस के ही कुछ विधायक फैला रहे भ्रम

उरांव ने बुधवार को पलामू सर्किट हाउस में दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि हेमंत सरकार में कांग्रेस कोटे के तीन मंत्रियों ( रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख) के बदले जाने की अटकलों को सिरे से खारिज किया। कहा-पार्टी के अंदर के कुछ लोगों के पास कोई काम-धाम नहीं है। वो भ्रम फैलाते रहते हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल में बदलाव होने नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो विधायक कैश के साथ पकड़े गए हैं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस जांच हो रही है। जांच में दोषी मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

बिहार में चल रही ओबीसी की राजनीति

बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम पर राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उरांव ने कहा कि झारखंड पर कोई असर नहीं पड़नेवाला है। बिहार और झारखंड की राजनीति अलग-अलग है। बिहार में 1990 के बाद से ओबीसी की राजनीति चल रही है। इस पर ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं है।

केरोसिन की सप्लाई बंद करना चाहता केंद्र

झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर राशन कार्ड धारक परिवारों को पेट्रोल पर 25 रूपये प्रति लीटर सब्सिडी देने की योजना सफल न होने के सवाल पर राज्य के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री उरांव ने कहा कि जनता के बीच भ्रम है। यह भ्रम है कि योजना का लाभ लेने से राशन कार्ड रद हो जाएगा। इस भ्रम को दूर करने के लिए वह 15 अगस्त के बाद जनता के बीज जाकर जागरूकता अभियान चलाएगा। लाभुकों द्वारा केरोसिन तेल का उठाव नहीं करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार धीरे-धीरे दाम बढ़ा रही है ताकि लोग लेना छोड़ दे। आज यह डीजल से महंगा हो गया है। प्रति लीटर सौ रुपये से ज्यादा में मिल रहा है। केरोसिन तेल विदेश से मंगाना पड़ता है। दिल्ली में केरोसिन तेल बंद किया जा चुका है। आने वाले दिनों में पूरे देश में बंद करने की तैयारी है।