Move to Jagran APP

Jharkhand: झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व कांग्रेस के चार मंत्रियों एवं विधायकों से मिले थे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार की शाम उन्होंने स्वयं इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक करते हुए लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि रांची से लौटते ही कराई गई...

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 08:48 AM (IST)
Jharkhand: झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व कांग्रेस के चार मंत्रियों एवं विधायकों से मिले थे
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह की फाइल फोटो - जागरण

रांची (राज्य ब्यूरो)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार की शाम उन्होंने स्वयं इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक करते हुए लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि रांची से लौटते ही कराई गई जांच में उनके संक्रमित होने की जानकारी मिली है। इसके बाद से बड़ी संख्या में नेताओं के संक्रमित होने की संभावनाएं बनने लगी हैं।

loksabha election banner

राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री एवं राज्य कैबिनेट में शामिल चार कांग्रेस मंत्रियों से उन्होंने पिछले दो दिनों में व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की थी। इसके अलावा कांग्रेस के सभी विधायक को और तमाम सीनियर नेताओं से भी आरपीएन सिंह ने मुलाकात की थी। मंगलवार को उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से हुई थी जबकि बुधवार को उन्होंने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा था।

इसके पूर्व मोरहाबादी मैदान में गांधी प्रतिमा के पास सैकड़ों की भीड़ में वे शामिल हुए और यहां से पैदल मार्च को रवाना भी किया। बुधवार को ही उन्होंने कांग्रेस के मीडिया विभाग की समीक्षा की और इस दौरान पार्टी के तमाम प्रवक्ताओं से मुलाकात की। बुधवार को रांची से  लौटने के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई जिसमें संक्रमित होने की पुष्टि हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.