विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिशन 2029 में जुटी झारखंड कांग्रेस, हर लोकसभा क्षेत्र में बनेगी स्पेशल कमेटी; जीत का मास्टर प्लान करेगी तैयार  

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:48 AM (IST)

झारखंड कांग्रेस ने 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसके तहत सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. झारखंड कांग्रेस ने 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कीं।

  2. सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया जाएगा।

  3. INDIA गठबंधन को मजबूत कर जीत का मास्टर प्लान तैयार होगा।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कांग्रेस ने अभी से 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए कमेटी के गठन का निर्णय लेते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस पहल का उद्देश्य सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनावी तैयारियों को समयबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना है। इसके माध्यम से कांग्रेस INDIA गठबंधन की मजबूती पर ध्यान देगी।

तमाम लोकसभा क्षेत्रों की टीम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक उपाध्यक्ष करेंगे, जिन्हें संसदीय क्षेत्र प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उनके सहयोग के लिए एक संसदीय क्षेत्र सह-प्रभारी भी होंगे।

टीमों की संरचना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश एवं जिला स्तर के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तथा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शामिल होंगे।

पिछले तीन चुनावों के परिणामों का विश्लेषण होगा

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार संसदीय क्षेत्र की टीमें संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी, राजनीतिक मामलों की समिति और चुनाव अभियान समिति के साथ मासिक बैठक करेगी।

इन बैठकों में पिछले तीन लोकसभा चुनावों के परिणामों का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इस विश्लेषण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में मत प्रतिशत में हुए बदलाव, स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों और चुनावी रुझानों का आकलन कर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

इतना ही नहीं, प्रत्येक संसदीय क्षेत्र की टीम अपने क्षेत्र की राजनीतिक, सामाजिक एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करेगी।

इसमें क्षेत्रवार समस्याओं, स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक कमजोरियों और जनसंपर्क की आवश्यकताओं को शामिल किया जाएगा। इस संदर्भ में मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने बताया कि शीघ्र ही सभी टीमें धरातल पर काम करती दिखेंगी।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के इन पूर्व पुलिस कप्तानों के कंधों पर देश की सुरक्षा की बड़ी कमान, केंद्र में संभाल रहे हैं NIA और CBI जैसे अहम पद