विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद और जमशेदपुर में भी महानगर कांग्रेस का गठन होगा, शांतनु मिश्रा बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

Published: Thu, 15 Oct 2026 09:18 PM (IST)

झारखंड में अब रांची के साथ-साथ धनबाद और जमशेदपुर में भी महानगर कांग्रेस की इकाइयां होंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ...और पढ़ें

राज्य मुख्यालय से दोनों जगह महानगर अध्यक्ष का मनोनयन होगा।

राज्य मुख्यालय से दोनों जगह महानगर अध्यक्ष का मनोनयन होगा।

HighLights

  1. धनबाद और जमशेदपुर में महानगर कांग्रेस इकाइयां बनेंगी।

  2. प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्ताव को एआईसीसी ने दी मंजूरी।

  3. संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में रांची के साथ-साथ धनबाद और जमशेदपुर में भी महानगर कांग्रेस की इकाई होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के प्रस्ताव पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मुहर लगाते हुए इसकी स्वीकृति दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रस्ताव पर एआइसीसी ने स्वीकृति प्रदान करते हुए धनबाद और जमशेदपुर में भी महानगर अध्यक्षों के मनोनयन का रास्ता साफ कर दिया है।

इसके साथ ही रांची की तर्ज पर दोनों शहरों में कांग्रेस की एक और इकाई का गठन हो जाएगा। जल्द ही अब धनबाद और जमशेदपुर में भी महानगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाएंगे। पार्टी मानकर चल रही है कि इस कदम से संगठन में मजबूती आएगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने इस मामले में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा सांगठनिक संरचना को अधिक प्रभावी के उद्देश्य से यह प्रस्ताव दिया था। महानगर अध्यक्षों के मनोनयन से पार्टी की सांगठनिक जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन होगा और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

शांतनु मिश्रा बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शांतनु मिश्रा को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के लिए मिश्रा ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी के प्रति आभार व्यक्त किया है।