झारखंड कांग्रेस की नई टीम को मिली जिलों की जिम्मेदारी, संगठन का मजबूत करने पर फोकस
झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभार आवंटित किया है। ये पदाधिकारी संबंधित ...और पढ़ें

झारखंड कांग्रेस में नई टीम। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Congress District In-charge List: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अधिसूचना जारी कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व में अधिसूचित पदाधिकारियों के बीच जिलाें का आवंटन करते हुए इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने गिरिडीह जिला के लिए आभा सिन्हा, कोडरमा जिला के लिए विजय यादव, हजारीबाग जिला के लिए राजीव रंजन प्रसाद, चतरा जिला के लिए केदार पासवान को प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा रामगढ़ के लिए शिव कुमार भगत, बोकारो ग्रामीण के लिए संजय पांडेय, बोकारो शहरी के लिए शमशेर आलम (धनबाद), धनबाद ग्रामीण जिला के लिए राकेश किरण महतो, धनबाद शहरी जिला के लिए शकील अख्तर अंसारी, रांची महानगर के लिए धर्मराज राम, रांची ग्रामीण के लिए रियाज अंसारी, लोहरदगा के लिए अलोक कुमार दूबे, खूंटी के लिए चैतु उरांव, गुमला के लिए शमशेर आलम (रांची)।
सिमडेगा जिला के लिए डॉ. अजय नाथ शाहदेव, पलामू जिला के लिए विनय सिन्हा दीपू, गढ़वा जिला के लिए सुरजीत नागवाल, लातेहार जिला के लिए निरंजन पासवान, पूर्वी सिंहभूम के लिए शशि भूषण राय, पश्चिमी सिंहभूम के लिए धर्मेंद्र सोनकर, सरायकेला-खरसावां जिला के लिए बेलस तिर्की, देवघर के लिए रविंद्र झा, दुमका के लिए अशोक वर्मा, जामताड़ा के लिए बादल पत्रलेख, साहेबगंज के लिए मुन्नम संजय और पाकुड़ के लिए जमील अख्तर को जिम्मेदारी मिली है।
कांग्रेस की ओर से जारी पत्र के अनुसार सभी पदाधिकारी संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर कांग्रेस संगठन को ग्रासरूट तक पहुंचाने में सहयोग एवं मार्गदर्शन करेंगे।
