Move to Jagran APP

रांची क्राइम : रिलेशनशिप में रहकर कर दी ऐसी हालत, अब शादी से इंकार, आए सोने की जेवर साफ करने उड़ा ले गए जेवरात

Jharkhand Crime News तीन साल तक शादी का वादा कर रिलेशनशिप में रहा। जब गर्भवती हो गई तो युवक शादी से इंकार कर दिया। वहीं रांची के जोहार नगर में पीतल की मूर्ति साफ करने वाला बताकर शातिरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 09:58 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:06 AM (IST)
रांची क्राइम : रिलेशनशिप में रहकर कर दी ऐसी हालत, अब शादी से इंकार, आए सोने की जेवर साफ करने उड़ा ले गए जेवरात
Jharkhand Crime News : रिलेशनशिप में रहकर, अब शादी से इंकार, उड़ा ले गए जेवरात

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand Crime News : तीन साल तक शादी का वादा कर रिलेशनशिप में रहा। जब गर्भवती हो गई तो युवक शादी से इंकार कर दिया। बुधवार को पीड़िता ने सदर थाना में अपने प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित प्रतीक सिमडेगा के कोलेविरा का रहने वाला है।

loksabha election banner

आरोपित से तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपित से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बने। जब गर्भवती हो गई तो आरोपित ने गर्भपात करा लेने को कहा। पीड़िता ने शादी करने का दबाव डाला लेकिन आरोपित साफ तौर पर मुकर गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जेवर साफ करने के नाम पर ठग ले उड़ा सोने के जेवरात

रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र के जोहार नगर में पीतल की मूर्ति साफ करने वाला बताकर शातिरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना 13 जनवरी की है। दोपहर एक बजे दो ठग जोहार नगर के अमित शर्मा के घर पहुंचे। खुद को पीतल की मूर्ति साफ करने वाला बताकर काम मांगा। घर की महिलाएं ठग के झांसे में आ गया। इसी दौरान झोला से एक डिब्बा निकाला जिसमें उजले रंग का पाउडर था।

भरोसा कर गले का चेन सफाई करने को दिया

ठगों ने बताया कि इससे पीतल तो साफ होता ही है सोना-चांदी के जेवर भी चमक जाता है। ठग के बातों पर भरोसा कर अमित की भाभी ने अपने नाक व कान का और पड़ोसी सुंदरमति देवी ने अपने गले का चेन सफाई करने दिया।

महिलाएं घर के अंदर गई दोनों ठग जेवर समेट भाग निकला

दोनों ठग कुछ देर तक जेवर साफ करने का बहाना बनाते रहा। कुछ समय बाद दोनों महिलाओं को उजला पाउडर फ्रिज में रख देने को कहा। जैसे ही दोनों महिलाएं घर के अंदर गई दोनों ठग जेवर समेट भाग निकला। महिलाएं जब बाहर आयी तो दोनो गायब थे। आसपास के लोगों ने दोनों की खोजबीन भी की लेकिन अता-पता नहीं चल सका। ठगी को लेकर पंडरा ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अमित के अनुसार दोनो ठग बाइक से आये थे। दोनों की उम्र 30 वर्ष के आसपास होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.