विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेमंत सोरेन की सख्‍त चेतावनी... ईडी मेरे पास गलती से भी आ गई, तो बहुत मुसीबत झेलना पड़ेगा...

By Alok ShahiEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 08:46 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 10:54 PM (IST)

Jharkhand News झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मनी लांड्रिंग और भ्रष्‍टाचार के मामले में पूछताछ के ...और पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को सख्‍त चेतावनी दी है।
Jharkhand News: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को सख्‍त चेतावनी दी है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News, Hemant Soren Latest News राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार चल रही छापेमारी के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को खुलकर मोर्चाबंदी की। नई दिल्ली में एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईडी अगर गलती से मेरे पास आ गई तो उसको बहुत मुसीबत झेलना पड़ेगा। कानूनन गलत काम के खिलाफ कार्रवाई करना ईडी का कर्तव्य है। यह पूछे जाने पर कि आपको भी इसकी आशंका है, उन्होंने कहा कि मेरे पास गलती से पहुंच गए तो उनको कितना मुसीबत झेलना पड़ेगा, उनको अंदेशा नहीं है। पहले वे पहुंचे तो सही। वे काफी कोशिश में लगे हैं। ईडी नहीं कर पा रही है तो अब सीबीआई की मांग हो रही है। पहले ये पहुंचें तो सही। इतना विलंब करने की क्या जरूरत है?

हेमंत सोरेन ने कहा - किधर से आओगे, बगल से आओगे, दाएं से आओगे, बाएं से आओगे। आओ तो सही, मैं भाग नहीं रहा हूं। इन सबका जवाब देंगे, यहीं जवाब देंगे। राजनीतिक जवाब हो या कानूनी जवाब, सब देंगे। छापा मारो, कौन रोक रहा है। मनरेगा की जांच करने को इन्हें कहा गया है। ये ट्रांसपोर्ट के अफसर, डीएमओ, सिविल एविएशन के अफसरों को खोज रहे हैं। ईडी बताए, अबतक किसको पकड़ा, कौन हैं, क्या हैं। 20-25 दिन से अधिक हो गया, लेकिन परिणाम क्या है?

हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि सरकार की संवैधानिक संस्था है। घोटाला साबित करने के लिए 100 करोड़ खर्च कर देगी, लेकिन घोटाला निकालेगी जरूर। हम चाहते हैं कि दूध का दूध, पानी का पानी होना चाहिए। 2008 का मनरेगा घोटाला है। तब मैं राजनीति में भी नहीं था। सवाल उठाया, उस समय किसकी सरकार थी? मनरेगा घोटाला चतरा और खूंटी का है। वहां कितनी बार ईडी गई है? दावा किया कि झारखंड में उनकी पार्टी के बगैर कोई राजनीति नहीं कर सकता। झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और यही मुश्किल उन्हें सोने नहींं देती है, इसलिए ये कूदफांद में लगे हैं।

शाहरूख के बेटे को क्लीन चिट मिली, ईडी की कार्रवाई भी उसी ओर

हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सिने अभिनेता शाह रूख खान के बेटे को जिस प्रकार क्लीन चिट मिली, उसी कड़ी में ईडी कार्रवाई कर रहा है। अभी तक ईडी कुछ भी नहीं बता पाई है। मनरेगा घोटाले के संबंधित लोगों से ईडी ने पूछताछ नहीं की है। हमारा इनकी छानबीन से कोई एतराज नहीं है। उनकी मंशा कुछ और दिखती है।

भाजपा ने नेता को बनाया जेएसएमडीसी का चेयरमैन, उसी समय बना पार्टी का दफ्तर

हेमंत सोरेन ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि भाजपा ने झारखंड को लूट का चारागाह बना लिया। झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) में राजनीतिक व्यक्ति को चेयरमैन बनाया। उनके कार्यकाल में भाजपा का आफिस तैयार हो गया। मेरे खिलाफ आरोप लगाते हैं कि 80 डिसमिल का घोटाला किया। क्या सीएम 80 डिसमिल का घोटाला करेगा? ये तिल का ताड़ बना रहे हैं।

भाजपा हमारी जड़ खोदने में लगी है। डबल इंजन की सरकार में रोज धरना-प्रदर्शन होता था। अभी कितने आंदोलन हो रहे हैं? आरोप लगाया कि भाजपा की गिद्ध दृष्टि राज्य की खनिज संपदा पर है। 20 साल राज्य में किसने सरकार चलाई, यह बताने की जरूरत नहीं है।