Move to Jagran APP

PM Modi पर तल्ख टिप्पणी कर सुर्खियों में आए झारखंड CM हेमंत सोरेन, कही बड़ी बात...

Narendra Modi vs Hemant Soren झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी किसी की बात नहीं सुनते वे सिर्फ अपने मन की बात करते हैं। बेहतर होता कि वे काम की बात करते।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 11:05 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 11:23 AM (IST)
PM Modi पर तल्ख टिप्पणी कर सुर्खियों में आए झारखंड CM हेमंत सोरेन, कही बड़ी बात...
Narendra Modi vs Hemant Soren: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Narendra Modi vs Hemant Soren झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी किसी की बात नहीं सुनते, वे सिर्फ अपने मन की बात करते हैं। बेहतर होता कि वे काम की बात करते। सीएम हेमंत सोरेन ने बीती रात 11 बजे पीएम मोदी से फोन पर बात होने का जिक्र करते हुए ट्वीट किया- आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फोन किया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। सीएम ने कहा कि बेहतर होता यदि प्रधानमंत्री काम की बात करते और काम की बात सुनते।

loksabha election banner

सीएम हेमंत सोरेन की ओर से पीएम मोदी पर निशाना साधे जाने के बाद उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी हमलावर रुख अख्तियार किया है। झामुमो ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। जेएमएम ने टि्वटर पर अपने संदेश में लिखा- पहली बार पैसे लेकर देश में टीका दिया जा रहा है। जबकि अबतक सभी टीकाकरण अभियान निश्शुल्क चलाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने शोक जताया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने थियोलॉजिकल कॉलेज के प्राचार्य व गोस्सनर कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य तथा एनडब्ल्यूजीइएल चर्च के प्रथम बिशप रहे डा. निर्मल मिंज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा एवं साहित्य का संरक्षण और समृद्ध बनाने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहते थे। डा. मिंज का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। झारखंड उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना ईश्वर से की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.