Move to Jagran APP

CM हेमंत सोरेन बोले, कृषि कानून के खिलाफ पूरे देश के किसान; केंद्र सरकार को है गलतफहमी

Jharkhand CM Hemant Soren सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नए कृषि कानून के खिलाफ सभी की भावनाएं एक ही हैं। चाहे वह हिमाचल प्रदेश उत्‍तर प्रदेश के किसान हों या फिर उत्‍तर-पूर्व या किसी अन्‍य जगह के।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 04:48 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 04:57 PM (IST)
CM हेमंत सोरेन बोले, कृषि कानून के खिलाफ पूरे देश के किसान; केंद्र सरकार को है गलतफहमी
झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

रांची, प्रेट्र। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार को यह गलतफहमी है कि किसान आंदाेलन में सिर्फ पंजाब और हरियाणा के किसान हैं। सीएम ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में पूरे देश के किसान हैं। चाहे वह हिमाचल प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश के किसान हों या फिर उत्‍तर-पूर्व या किसी अन्‍य जगह के। नए कृषि कानून के खिलाफ सभी की भावनाएं एक ही हैं। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने उक्‍त बातें एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कही। बता दें कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र सरकार की कृषि कानूनों के खिलाफ हैं। वे लगातार नए कानून का विरोध करते आ रहे हैं। वे पहले भी कह चुके हैं कि केंद्र सरकार कृषि कानून को वापस ले। बीते दिनों नई दिल्‍ली दौरे के क्रम में भी उन्‍होंने इस बात काे दोहराया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.