विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में दिया जांच के आदेश

By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
Published: Mon, 14 Nov 2022 02:26 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2022 02:27 PM (IST)

Jharkhand News मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार में रहे पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी रणधीर कुमार सिंह डा. नीरा ...और पढ़ें

Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में दिया जांच के आदेश।
Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में दिया जांच के आदेश।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार में रहे पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह, डा. नीरा यादव, लुईस मरांडी एवं नीलकंठ सिंह मुंडा के विरुद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन की अग्रतर जांच हेतु पीई दर्ज करने का निर्देश दिया है। बता दें कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची द्वारा इन पूर्व मंत्रियों पर प्रत्यानुपातिक धनार्जन के आरोप की पुष्टि हुई है।

निगरानी विभाग ने एसीबी से किया था ये अनुरोध

विदित हो कि डब्ल्यू.पी. (पीआईएल) 316/2020 पंकज कुमार यादव बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा पूर्व सरकार के मंत्रियों के विरुद्ध आई.आर. दर्ज कर गोपनीय सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची से किया गया। जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची द्वारा पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा पर परिवादी द्वारा लगाए गए प्रत्यानुपातिक धनार्जन के आरोप के लिए अब तक के गोपनीय सत्यापन से पुष्टि होने का उल्लेख करते हुए उनके विरुद्ध अलग-अलग पी.ई. दर्ज करने हेतु अनुमति की मांग की गई है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची के सत्यापन प्रतिवेदन के उपरांत मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा मुख्यमंत्री से पूर्व मंत्रियों के विरुद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन कि अग्रतर जांच हेतु पी.ई. दर्ज करने के बिंदु पर अनुरोध किया गया था।