Hemant Soren Arrested LIVE: राज्यपाल ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री किया नामित, शुक्रवार को लेंगे सीएम पद की शपथ
Hemant Soren News Live Jharkhand News Today : झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, चंपई सोरेन अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। बता दें कि कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को घंटों तक पूछताछ की थी।

Hemant Soren ED Live : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के साथ पार्टी विधायकों की मुलाकात पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम कल शपथ ग्रहण समारोह के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देंगे। सदन में हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है।
वहीं, अब यह भी खबर आ रही है कि हेमंत सोरेन के इस्तीफा देते ही भाजपा अवसर की तलाश में लग गई है। इसके अलावा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात भी सामने आ रही है।
हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। झारखंड से जुड़े आज दिन भर के अपडेट के लिए बने रहें जागरण.कॉम के साथ।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, झारखंड के राज्यपाल ने झामुमो नेता चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री नामित किया। उन्हें शुक्रवार को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राजभवन ने सरकार बनाने के लिए झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को आमंत्रित किया है।
झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना है, "कम दृश्यता के कारण हम नहीं जा सके। हम उनके (बीजेपी) खिलाफ लड़ेंगे"।
#WATCH | Ranchi: Jharkhand Minister Banna Gupta says, "We could not go because of poor visibility. We will fight against them (BJP)..." pic.twitter.com/69bLNC3nc4
— ANI (@ANI) February 1, 2024
झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दावा किया है कि गुरुवार को पीएमएलए विशेष न्यायालय में प्रवर्तन निदेशालय न तो साक्ष्य और न ही मजबूत दस्तावेज या सबूत प्रस्तुत कर सका है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिये सभी संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाई गई हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। तिर्की ने भरोसा जताया कि शुक्रवार को ना केवल रांची बल्कि सर्वोच्च न्यायालय से भी राहत मिलने की पूरी संभावना है।
रांची एयरपोर्ट पर विमान में बैठे विधायक उतरकर वापस बस में बैठ गए हैं। सभी विधायक वापस सर्किट हाउस ले जाए जा रहे हैं।
झारखंड में रांची एयरपोर्ट पर हैदाराबाद जाने के लिए विधायक विमान के उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं। लो विजिबिलिटी के कारण विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिल रही है। हैदराबाद के लिए दो चार्टड विमान को उड़ान भरना है। बताया जा रहा है कि विजिबिलिटी महज 300 मीटर है। सभी विधायक अभी भी फ्लाइट में बैठे हुए हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
उड़ान भरने का इंतजार कर रहे विधायक, लो विजिबलिटी के कारण नहीं मिल रही है इजाजत, हैदराबाद के लिए दो चार्टड विमान को भरना है रांची एयरपोर्ट से उड़ान#Jharkhand #HemantSoren #JharkhandPolitics #JMM #Ranchi #Hyderabad pic.twitter.com/k9Uvg9ZDuv
— Yogesh Sahu (@ysaha951) February 1, 2024

रांची एयरपोर्ट के लिए विधायक रवाना हो गए हैं। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने एयरपोर्ट जाने से पहले कहा कि हम एयरपोर्ट जा रहे हैं। आप जानते हैं कि वे किस तरह के लोग हैं, वे कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। हम कुल 43 विधायक जा रहे हैं।
#WATCH | Ranchi: Jharkhand Congress president Rajesh Thakur says, "We are going to the airport. You know what kind of people they are, they can do anything anytime. A total of 43 MLAs are going..." pic.twitter.com/stNK8RTkXy
— ANI (@ANI) February 1, 2024
जानकारी के अनुसार, स्टेट गेस्ट हाउस में विधायक बस में बैठे हुए हैं। विधायकों को हैदराबाद ले जाया जाएगा। सबको एकजुट रखने की कवायद हो रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए राजधानी रांची के एयरपोर्ट पर दो विमान खड़े हैं। इनमें से एक 37 सीटर है और दूसरा 12 सीटर विमान है। सभी विधायक हैदराबाद जाएंगे।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो के विधायकों से मुलाकात के दौरान कहा कि वह सरकार बनाने के दावे पर जल्द ही निर्णय लेंगे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद विधायक राजभवन से बाहर निकल गए हैं। बता दें कि विधायकों ने सरकार बनाने का दावा दोबारा पेश किया है। साथ ही वर्तमान स्थिति को असमंजसपूर्ण बताते हुए जल्द निर्णय लेने की राज्यपाल से मांग की है। हालांकि, राज्यपाल ने फिलहाल कोई समय नहीं बताया है।
झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम कल शपथ ग्रहण समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। सदन में हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है। यह बात उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के साथ पार्टी विधायकों की मुलाकात के बाद कही।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समर्थन करने वाले विधायकों का वीडियो भी जारी किया है। इस बीच चंपई सोरेन अपने पांच विधायकों के साथ राजभवन पहुंच चुके हैं। उन्होंने 47 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।
ईडी की 10 दिन की रिमांड मांगने पर कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। कल फिर से इस मामले में सुनवाई होगी।
#UPDATE | ED demands 10 days remand of former Jharkhand CM Hemant Soren but the order has been reserved; next hearing to take place tomorrow https://t.co/mLq3U3QLWQ
— ANI (@ANI) February 1, 2024
Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को राजभवन आने समय दिया है। उन्हें शाम 5.30 पर केवल 5 विधायकों के साथ आने के लिए कहा गया है।
Champai Soren: झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को पत्र लिखा है। राधाकृष्णन को आज दोपहर 3 बजे राजभवन में सभी विधायकों के साथ मिलने के लिए कहा गया ताकि वह उन्हें आश्वस्त कर सकें कि उनके पास बहुमत है और उनके पास राज्य में एक स्थिर सरकार प्रदान करने की क्षमता है।
Jharkhand | Leader of JMM legislative party, Champai Soren writes to Governor C.P. Radhakrishnan, asking to meet him at 3 pm today at Raj Bhavan - along with all MLAs - so that he can assure him that he has the majority and "he has the ability to provide a stable government in… pic.twitter.com/aVNKwiaKff
— ANI (@ANI) February 1, 2024

हेमंत सोरेन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ईडी के अफसरों ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान 10 दिन की रिमांड मांगी है।
झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को रांची स्थित ईडी कार्यालय से पीएमएलए कोर्ट लाया गया। कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कल रात गिरफ्तार किया था। वहीं भाजपा ने भी कल विधायक दलों की बैठक बुलाई है।
#WATCH | Former Jharkhand CM and JMM executive president Hemant Soren brought to PMLA Court from the ED office in Ranchi.
— ANI (@ANI) February 1, 2024
He was arrested by the Directorate of Enforcement (ED) in a money laundering case related to the alleged land scam, last night. pic.twitter.com/laqhW59Sbv
राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर झारखंड कांग्रेस की नेता शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है, तो राज्यपाल हमें क्यों नहीं बुला रहे हैं?
Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है। भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते। भाजपा का डर जग-जाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है। हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं।
झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है। भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) February 1, 2024
समर्थन दिखाने के लिए झामुमो पहले अपने विधायकों को राजभवन ले जाएगी। इसके बाद इन विधायकों को हैदराबाद ले जाने की तैयारी है। मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट के उड़ने में देरी हो सकती है।
Hemant Soren Arrested: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले की सुनवाई अब 2 फरवरी को होगी।
Hemant Soren Arrested: बताया जा रहा है कि झारखंड में भाजपा भी अवसर की तलाश में लग गई है। हालांकि, अब राजभवन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं होने वाले भावी सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है और हम ही सरकार बनाएंगे।
Hemant Soren Arrested: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कल ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी से पहले प्रदेश की जनता को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संभवतः ईडी मुझे आज गिरफ्तार करेगी। लेकिन मुझे चिंता नहीं है क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं। संघर्ष हमारे खून में है। हम संघर्ष करेंगे और जीतेंगे।उन्होंने मुझे उन मामलों में गिरफ्तार करने का फैसला किया,जिनका मुझसे कोई संबंध नहीं है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी तक उनके पास कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने मेरे दिल्ली आवास पर छापेमारी कर मेरी छवि खराब करने की भी कोशिश की। गरीबों,आदिवासियों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ अब हमें नई लड़ाई लड़नी होगी। दलित और निर्दोष की आवाज बुलंद करनी होगी।
#WATCH | Former Jharkhand CM Hemant Soren before his arrest by ED yesterday said, "Most probably ED will arrest me today, but I am not worried as I am Shibu Sorens son...After a full day of questioning, they decided to arrest me in matters which are not related to me. No… pic.twitter.com/8c3b19yyOL
— ANI (@ANI) February 1, 2024
झामुमो विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि हम झारखंड के गौरव की रक्षा के लिए काम करना जारी रखेंगे। हमने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है। आपने देखा है यहां के आदिवासियों की आवाज को वर्षों से कैसे दबाया गया है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवाली संगठन ने आज झारखंड बंद करने का एलान किया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।
आज ईडी झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने ईडी कार्यालय में ही रात गुजारी है। ईडी रिमांड के लिए आग्रह करेगी।
Hemant Soren Arrested: भाजपा नेता प्रतुलशाह देव ने कहा कि बुरे काम का बुरा नतीजा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यह तो होना ही था। मुख्यमंत्री भूल गए थे कि कानून सबसे ऊपर होता है। वे 40 घंटे तक गायब रहे, उसके बाद झारखंड आए पूछताछ हुई और गिरफ्तारी हो गई। काश उन्होंने ईमानदारी और कानून, संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा की जो शपथ ली थी उसका पालन किया होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता।
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट में आज 10 बजे के बाद सुनवाई होगी। झामुमो को उच्च न्यायालय से राहत की उम्मीद है।
सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन भी लगाया जा सकता है। वहीं, इन सब के बीच भाजपा भी अवसर की तलाश में पूरी तरह से एक्टिव हो गई है।
रांची में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से सुबह का दृश्य, जहां ईडी कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है। बता दें हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
#WATCH | Jharkhand: Morning visuals from Enforcement Directorates office, in Ranchi where the ED is interrogating Hemant Soren in a money laundering case related to the alleged land scam.
— ANI (@ANI) February 1, 2024
Hemant Soren stepped down as the Chief Minister of Jharkhand yesterday. pic.twitter.com/681hhYs5sy
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ईडी कार्यालय से रवाना हुईं। वहीं, झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ईडी कार्यालय से रवाना हुए हैं।उन्होंने कहा कि मुझे अभी कुछ नहीं कहना है।
#WATCH झारखंड: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ईडी कार्यालय से रवाना हुईं। pic.twitter.com/KMiHom4tiX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024
जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि अगर मुझे गिरफ्तार किया जाता है, तो गहन विचार-विमर्श के बाद मैंने चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता नामित करने का निर्णय लिया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की अपील, संयमित रहें कार्यकर्ता, मोर्चा ने गुरुवार को बंद आहूत करने का खंडन किया, महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने यह जानकारी दी है।
सोरेन की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखण्ड! भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया है। चुनावी हार के डर से जांच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर, एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है। अहंकार से चूर भाजपा की हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी। राजद हेमंत सोरेन के साथ खड़ा है।
बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखण्ड! भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया है। चुनावी हार के डर से जाँच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर,एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 31, 2024
अहंकार से चूर भाजपा…
ED Arrested Hemant Soren: हेमंत सोरेन से लंबी पूछताछ और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा भाजपा ने तमाम जांच एजेंसी को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर छोड़ दिया है।
बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखण्ड! भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया है। चुनावी हार के डर से जाँच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर,एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 31, 2024
अहंकार से चूर भाजपा…
हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के बाद देर रात अपने एक्स हैंडल पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने मन की बात को कविता के माध्यम से साझा किया। उन्होंने लिखा- यह एक विराम है जीवन महासंग्राम है हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं क्या हार में, क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत मैं लघुता न अब मेरी छुओ तुम हो महान, बने रहो अपने लोगों के हृदय की वेदना मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं हार मानूंगा नहीं... जय झारखंड।
ताजा जानकारी के मुताबिक, ईडी ने कथित जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। राजभवन से ईडी की टीम उन्हें अपने दफ्तर ले गई थी।

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बुधवार रात ईडी के कार्यालय पहुंचीं।
Hemant Soren : हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद ईडी कार्यालय में उनसे मिलने पहुंचीं पत्नी कल्पना सोरेन#Jharkhand #Ranchi #ED #CBI #HemantSoren #KalpanaSoren pic.twitter.com/TodLJqpktA
— Yogesh Sahu (@ysaha951) January 31, 2024
हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की विपक्ष मिटाओ सेल बन चुकी हैं। खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।
झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा।
झारखंड के मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन पर ED लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना Federalism की धज्जियां उड़ाना है। PMLA के प्रावधानों को draconian बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना, भाजपा की Tool Kit का हिस्सा है।
षड्यंत्र के तहत एक-एक करके विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का भाजपाई काम जारी है। भाजपा की Washing Machine में जो चला गया वो सफ़ेदी की चमकार से साफ़ है, जो नहीं गया वो दाग़दार है? तानाशाही से लोकतंत्र को अगर बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। हम डरेंगे नहीं, संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे।
ईडी की कार्रवाई के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में एक फरवरी को सुनवाई होगी। हाई कोर्ट की ओर से सुनवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।

ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास से हेमंत सोरेन को राजभवन ले गए थे। वहां राज्यपाल को सोरेन ने अपने इस्तीफा सौंपा। इसके बाद राजभवन से बाहर आने पर अधिकारी उन्हें अपने साथ ईडी के दफ्तर ले गए।
मंत्री आलमगीर आलम ने राजभवन से निकलने के बाद कहा कि झारखंड के राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है। नई सरकार के गठन का दावा पेश किया गया। चंपई सोरेन हमारे मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल से जल्द शपथ ग्रहण का समय मांगा गया है। राज्यपाल ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
झारखंड में सियासी बदलाव के बीच सांसद महुआ माजी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में हैं।
झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। हम राज्यपाल से उनके शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की गुजारिश लेकर राजभवन आए हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजभवन के गेट पर रोका गया था, इसके बाद वह अंदर गए और इस्तीफा दे दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुना है और वही मुख्यमंत्री होंगे। इधर, राजभवन के गेट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रोका गया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी ने की पुष्टि की है कि चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा देंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीएम आवास से राजभवन के लिए निकल गए हैं। वह इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं, हेमंत सरकार में मंत्री चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ याचिका दाखिल की है। उधर, सभी विधायक राजभवन पहुंच गए हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री पद को लेकर हेमंत सोरेन के परिवार में मची रार के बाद एक नया नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंत्री चंपई सोरेन का नाम आगे आ गया है। चंपई अभी हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री हैं। वह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।
जमीन घोटाला मामले में पिछले 6 घंटे से ईडी की टीम मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है। झारखंड में बढ़ती सियासी हलचल के बीच राजभवन से विधायकों को मिलने का समय दिया गया है। थोड़ी देर में राज्यपाल से झामुमो के विधायक मुलाकात करेंगे। राज्यपाल ने आठ बजे रात में मिलने का समय दिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है। इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। फिलहाल, ईडी की टीम जमीन घोटाला मामले में कई घंटों से पूछताछ कर रही है। वहीं, राजभवन के पास सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।
जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन से कई घंटों से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। इस बीच सीएम आवास में दो बसें पहुंची हैं। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि विधायकों की शिफ्टिंग के लिए यह तैयारी चल रही है। इसके साथ-साथ राजभवन में भी भारी सुरक्षाबलों की तैनाती है।
#WATCH | Two minibuses seen entering the premises of Jharkhand CM Hemant Sorens residence in Ranchi
— ANI (@ANI) January 31, 2024
A team of ED officials is at the residence of CM Soren for questioning in connection with a money laundering case linked to an alleged land scam. pic.twitter.com/ygIjppy8yF
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका के बीच उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की अटकलों पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे नेकहा कि वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके घर में बगावत हो गई है। 29 में से 18 विधायक उनकी पत्नी के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, जेएमएम के 18 विधायक वसंत सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं।
#WATCH | Delhi: On speculations about Jharkhand CM Hemant Sorens wife Kalpana Soren being named the CM in case of his arrest, BJP MP Nishikant Dubey says, "He wants to make his wife, Kalpana Soren, the CM but there is a rebellion in his home. 18 out of 29 MLAs are not in favour… pic.twitter.com/FZmNOxTsE7
— ANI (@ANI) January 31, 2024
Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के बीच झारखंड के गृह सचिव अविनाश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। मुख्य सचिव एल खियांगते को ही गृह सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं उमाशंकर सिंह शिक्षा सचिव बनाए गए।
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से लगातार तीन घंटे से पूछताछ जारी है। ईडी के अधिकारी लगातार सवाल जवाब कर रहे हैं। वहीं समर्थकों का भी भारी विरोध प्रदर्शन जारी है।
हेमंत सोरेन ने कहा है कि एक आदिवासी को प्रताड़ित किया जा रहा है। ईडी के अधिकारी शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। इसी बीच हेमंत सोरेन ने एसटी-एससी थाना में ED के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Hemant Soren ED LIVE: पूछताछ से पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरन ने विधायकों से दो सादे पेपर पर हस्ताक्षर करवाए। सभी विधायकों ने एकजुट होकर हेमंत सोरेन का समर्थन किया है।
Hemant Soren ED Live: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ जारी है। इस दौरान ईडी की टीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सीएम आवास में प्रवेश करती दिख रही है। वहीं समर्थकों का भी प्रदर्शन जारी है।
#WATCH | Ranchi | A team of ED officials arrive at the residence of CM Hemant Soren for questioning in connection with a money laundering case linked to an alleged land scam. pic.twitter.com/zoZinY1w6Y
— ANI (@ANI) January 31, 2024
समर्थकों के प्रदर्शन का भी VIDEO आया सामने
#WATCH | JMM (Jharkhand Mukti Morcha) workers gather at Morabadi Ground in Ranchi in protest against the ED probe of CM and partys Executive President, Hemant Soren. They are planning to march to Raj Bhavan. pic.twitter.com/j1zHCtTMfb
— ANI (@ANI) January 31, 2024
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की अटकलों पर जेएमएम सांसद महुआ माजी का कहना है कि आप देख सकते हैं कि केंद्र सरकार और बीजेपी किस तरह सरकारों को अस्थिर करने और गिराने की साजिश रच रही है। ये गैर-भाजपा शासित राज्यों में अपनी सरकार बनाएंगे।
इसलिए, पार्टी सभी साजिशों का सामना करने और निपटने के लिए तैयार है। लेकिन ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होगी क्योंकि गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे सीएम हेमंत सोरेन ही होंगे।
#WATCH | On ED probe of Jharkhand CM Hemant Soren and speculations about his wife Kalpana Soren being named the CM in case of his arrest, JMM MP Mahua Maji says, "You can see how the Central Government and BJP are hatching a conspiracy to destabilise & topple governments and form… pic.twitter.com/jBbKjyLm7U
— ANI (@ANI) January 31, 2024
झारखंड के और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की ईडी जांच के विरोध में जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुए। वे राजभवन तक मार्च करने की योजना बना रहे हैं।
#WATCH | JMM (Jharkhand Mukti Morcha) workers gather at Morabadi Ground in Ranchi in protest against the ED probe of CM and partys Executive President, Hemant Soren. They are planning to march to Raj Bhavan. pic.twitter.com/j1zHCtTMfb
— ANI (@ANI) January 31, 2024
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से थोड़ी देर में ईडी की पूछताछ शुरू हो जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सीएम आवास पहुंच गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH | Ranchi | A team of ED officials arrive at the residence of CM Hemant Soren for questioning in connection with a money laundering case linked to an alleged land scam. pic.twitter.com/zoZinY1w6Y
— ANI (@ANI) January 31, 2024
कथित भूमि घोटाला मामले में ईडी के ताजा समन मिलने के बाद से संपर्क में आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने बुधवार को कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी भी कोई निर्वाचित मुख्यमंत्री लापता नहीं हुआ है। 40 घंटे से अधिक समय तक, लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास के रोड को ब्लॉक कर दिया गया है। यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
Hemant Soren ED: झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि दिल्ली में बरामद रुपये भाजपा और ईडी ने प्लांट किए हैं। साथ ही हेमंत विरोधी बयानों के लेकर भाजपा नेताओं के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। उधर, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने तंज कसा कि मुख्यमंत्री हेमंत को अगर ईडी, सीबीआइ, दिल्ली पुलिस आदि मिलकर भी नहीं खोज सके तो यह केंद्रीय गृह मंत्रालय की विफलता है।
हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आज हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ करने वाली है।
Hemant Soren ED Live: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को दिल्ली से रांची भगाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहयोग किया ,यह सहयोग वाराणसी तक था,वाराणसी से रॉंची मंत्री मिथलेश ठाकुर जी ले गए । चोर चोर मौसेरे भाई...
जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को दिल्ली से रॉंची भगाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहयोग किया ,यह सहयोग वाराणसी तक था,वाराणसी से रॉंची मंत्री मिथलेश ठाकुर जी ले गए । चोर चोर मौसेरे भाई
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 30, 2024
झारखंड विधानसभा में कुल 81 विधायक हैं। जिनमें सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 48 विधायक हैं। इसमें झामुमो 29, कांग्रेस 17, RJD के पास 1 और सीपीआई (एमएल) 1 शामिल हैं। जबकि विपक्षी एनडीए में 32 विधायक हैं। इसमें बीजेपी 26, AJSU 3, NCP (AP) 1, निर्दलीय 2 विधायक शामिल हैं। वहीं एक सीट फिलहाल खाली है।
Hemant Soren Live: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में,पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने संबंधी चर्चा पर उनकी भाभी और जामा से झामुमो की विधायक सीता सोरेन नाराज बताई जा रही हैं। वह मंगलवार को विधायक दल की बैठक में नहीं आईं।
सीता सोरेन ने कहा कि कल्पना सोरेन उन्हें किसी हाल में स्वीकार नहीं है। मेरे दिवंगत पति दुर्गा उरांव ने झामुमो के स्थापित करने के लिए काफी संघर्ष किया है। वर्ष 2019 में भी मेरी उपेक्षा हुई थी, लेकिन मैं चुप रही। अब चुप नहीं रहूंगी।
ईडी द्वारा आज झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवास पर पूछताछ करने पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने खुद ईडी को समय दिया है। वह सहयोग करेंगे। उन्होंने पहले भी सभी सवालों के जवाब दिए हैं और वह देंगे।
लेकिन केंद्रीय एजेंसियों के पूर्वाग्रह से ऐसा लगता है कि उन्हें एक काम दिया गया है। वे एक लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री के साथ क्या करने की कोशिश कर रहे हैं, आखिरकार सामने आ जाएगा।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On ED to question Jharkhand CM Hemant Soren at his residence today, JMM leader Manoj Pandey says, "CM Hemant Soren has himself given an appointment to the ED. He will cooperate. He has answered all questions previously as well, and hell do that today… pic.twitter.com/sIeIO6jpvI
— ANI (@ANI) January 31, 2024
Hemant Soren : राज्यपाल ने मुख्य सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारियों को बुलाकर यह निर्देश दिया कि किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो। 20 जनवरी को सीएम आवास के आसपास भारी संख्या में सत्तारूढ़ दल के समर्थक जमा हो गये थे। सीआरपीएफ के जवानों को लेकर भी विवाद हुआ। इसे देखते हुए आज धारा 144 लगा दी गई है। सचिव स्तर के अधिकारी प्रशांत कुमार की गृह विभाग ने प्रतिनियुक्ति की है।
Jharkhand News Live: सत्तारूढ़ दलों के ज्यादातर विधायक रांची में जमे हैं। उन्होंने एकजुटता भी प्रदर्शित की है और निर्णय लेने के लिए हेमंत सोरेन को अधिकृत किया है। विधायकों से हस्ताक्षर लिए गए हैं ताकि विपरीत परिस्थितियों में अन्य विकल्पों पर निर्णय लिया जा सके। आज विधायकों को एक बार फिर 11 बजे सीएम आवास बुलाया गया है।
Hemant Soren ED Live: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी जांच पर कांग्रेस नेता अजॉय कुमार ने कहा कि ईडी-सीबीआई अब सामने हैं। वे वही करते हैं जो भाजपा चाहती है। अगर किसी राज्य के सीएम को इस तरह परेशान किया जाता है और झूठे मामलों में फंसाया जाता है।
क्या इन 9 वर्षों में किसी भी भाजपा मंत्री पर छापा मारा गया है? चुनाव आ रहे हैं, इसलिए वे सभी को तोड़ना चाहते हैं।
#WATCH | On ED probe of Jharkhand CM Hemant Soren, Congress leader Ajoy Kumar says, "...ED-CBI is frontal now. They do whatever the BJP wants. If the CM of a state is harassed like this and entrapped in false cases...Has any BJP minister been raided in these 9 years? Elections… pic.twitter.com/yLpQ8HD5tV
— ANI (@ANI) January 31, 2024
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज ईडी एक बार फिर से पूछताछ करेगी। बता दें कि ईडी की टीम रांची में दोपहर 1 बजे सीएम आवास पहुंचेगी और कथित जमीन घोटाले से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करेगी।
