विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: हेमंत सोरेन की टीम में कौन-कौन होगा? कैबिनेट विस्तार पर नए CM ने दिया क्लियर कट जवाब

Published: Fri, 05 Jul 2024 07:46 AM (IST)

जमीन घोटाला मामले में जेल से छूटने के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। ...और पढ़ें

सीएम पद की शपथ लेने के बाद पत्नी कल्पना के साथ हेमंत सोरेन। (फोटो- ANI)
सीएम पद की शपथ लेने के बाद पत्नी कल्पना के साथ हेमंत सोरेन। (फोटो- ANI)

HighLights

  1. हेमंत पत्नी संग पहुंचे सचिवालय, कैबिनेट विस्तार पर दिया जवाब
  2. हेमंत सोरेन ने कैबिनेट विस्तार पर कहा- हमारे प्लेयर तैयार हैं
  3. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार

राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren Cabinet Expansion मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन खुद पत्नी कल्पना सोरेन के साथ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट का विस्तार भी बहुत जल्द होगा। प्लेयर बैट, बाल और पैड पहनकर तैयार हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम बोले कि हम राजनीतिक दल के लोग हैं। चुनाव तो हमेशा आता-जाता रहता है। परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, विकास कार्य पर प्रभाव नहीं पड़ने देना है। इसके लिए ही सरकारें बनती है। इसे वह पूरा कर पाएं, यही कोशिश होगी।

'आप लोगों ने प्राकृतिक और राजनीतिक आपदा को देखा है'

उन्होंने कहा कि सभी चीजें और आगे बढ़ेंगी। आप लोगों ने सरकार बनने के बाद प्राकृतिक और राजनीतिक आपदा को देखा है। इसके बावजूद सरकार मंजिल तक पहुंचने में कामयाब होगी।

पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संपदाओं से भरा प्रदेश है। यहां की जनता का विकास होगा। अब हेमंत सोरेन ने ड्राइविंग सीट संभाल ली है।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने कार्यभार संभालने के साथ ही कुछ जरूरी फाइलों को निपटाया। मंत्रालय में इस दौरान सत्तापक्ष के कई विधायक मौजूद थे।

गठबंधन के नेताओं ने दी हेमंत को बधाई, कहा-फिर जीतेंगे चुनाव

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आइएनडीआइए गठबंधन के नेताओं ने बधाई दी और कई नेताओं ने इस दौरान दावा किया 2024 के अंत में होनेवाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्च में गठबंधन की जीत होगी। मुख्य रूप से बधाई देनेवालों में निवर्तमान मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सबसे आगे हैं।

उन्होंने नई सरकार के लिए हेमंत सोरेन को बधाई दी और उम्मीद जताई कि झामुमो अपने वादों को पूरा करेगा। सांसद महुआ माजी ने कहा कि गठबंधन दलों के नेताओं ने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना और उन्होंने सीएम पद की शपथ ली है।

ये भी पढ़ें- Hemant Soren: इधर हेमंत सोरेन ने ली CM पद की शपथ, उधर शिवराज सिंह चौहान ने कर दिया बड़ा एलान

ये भी पढ़ें- Hemant Soren: चंपई सोरेन के लिए भावुक हुईं हेमंत की भाभी, देवर को खूब सुनाया; कहा- ये लोग कभी भी...