Move to Jagran APP

झारखंड के बच्चों का विदेश में सौदा, धर्मांतरण से इन्कार नहीं

आशंका जताई गई है कि झारखंड के नवजात बच्चों का इन संस्थाओं के माध्यम से विदेश में सौदा और इन बच्चों के धर्मातरण से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 11:14 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 11:19 AM (IST)
झारखंड के बच्चों का विदेश में सौदा, धर्मांतरण से इन्कार नहीं
झारखंड के बच्चों का विदेश में सौदा, धर्मांतरण से इन्कार नहीं

दिलीप कुमार, रांची। मिशनरीज ऑफ चैरिटी की आड़ में नवजात बच्चों का सौदा वर्षों से चलता आ रहा है। इस मामले में खुफिया विभाग पूर्व में भी सरकार को रिपोर्ट देता आया है। जनवरी, 2016 में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की निर्मल हृदय रांची में 108 गर्भवती महिलाएं थीं। बाद में बाल कल्याण समिति ने जांच में पाया कि इनमें से 10 बच्चों का ही जन्म दिखाया गया, जबकि 98 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। अब इसी संस्था द्वारा बच्चे बेचे जाने की खबर सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस कारगर कार्रवाई की तैयारी में है। खुफिया विभाग की ताजा रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है कि झारखंड के नवजात बच्चों का इन संस्थाओं के माध्यम से विदेश में सौदा और इन बच्चों के धर्मातरण से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

loksabha election banner

रिपोर्ट की मानें तो आंध्र प्रदेश में भी इस तरह का मामला सामने आया था, जिसमें बहुत सी संस्थाओं के माध्यम से बच्चों की खरीद-बिक्री की बात सामने आई थी। आंध्र प्रदेश सरकार ने इस मामले में सीबीआइ जांच की अनुशंसा की थी। वर्तमान में यह भी जानकारी मिली है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने झारखंड के नवजात बच्चों को अवैध तरीके से झारखंड से कोलकाता, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की मिशनरी संस्थाओं में फादर, सिस्टर और नन बनाने के लिए भेजा है। 2014-15 में झारखंड पुलिस ने केरल से 544 बच्चों को मुक्त किया था। इसमें झारखंड पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग में मामला दर्ज है।

गृह विभाग ने दिया राज्य की 11 संस्थाओं में छापेमारी का आदेश :

- मिशनरी ऑफ चैरिटी : सुरूचिकला, सुरानी, मेहरामा, गोड्डा।

- मिशनरीज ऑफ चैरिटी : साटिनो रोड, डालटनगंज, पलामू।

- मिशनरीज ऑफ चैरिटी : निर्मला शिशु भवन, न्यू गांधीनगर एरिया, रांची।

- मिशनरीज ऑफ चैरिटी : न्यू शांतिनगर, गोटो बगीचा, पालकोट रोड, गुमला।

- मिशनरीज ऑफ चैरिटी : लाखारी पचंबा, गिरिडीह।

- मिशनरीज ऑफ चैरिटी : कुंडली पंकाटी, साहेबगंज।

- मिशनरीज ऑफ चैरिटी : दुधानि, दुमका।

- मिशनरीज ऑफ चैरिटी : निर्मला शिशु भवन, नवाबगंज, हजारीबाग।

- मिशनरीज ऑफ चैरिटी : शांति निवास, भूली रोड मेमको, नागनगर, धनबाद।

- मिशनरीज ऑफ चैरिटी : एल-4, 149, पुराना द्ववारी, साकची, जमशेदपुर।

- मिशनरीज ऑफ चैरिटी : ईस्ट जेल रोड, रांची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.