झारखंड BJP के चुनाव प्रभारी ओम माथुर को CM रघुवर दास ने दी जन्मदिन की बधाई
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए एकतरफा जीत दिलाने के माहिर माने जाने वाले ओम प्रकाश माथुर को झारखंड की कमान सौंपी है।
रांची, जेएनएन। भाजपा के कद्दावर नेता और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद आेम माथुर के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बधाई दी है। सीएम ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा है कि राज्यसभा सांसद एवं झारखण्ड विधानसभा चुनाव प्रभारी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने भी ओम माथुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यसभा सांसद एवं झारखण्ड विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री @OmMathur_bjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। pic.twitter.com/LVXEtRENyv
— Raghubar Das (@dasraghubar) August 12, 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं राजसभा के सांसद श्री @OmMathur_bjp जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/kWlPrJAPJJ — Laxman Giluwa (@LaxmanMP) August 12, 2019
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप