Move to Jagran APP

ये है CM रघुवर दास का मास्‍टर स्‍ट्रोक, इस पर जनता देगी विधानसभा चुनाव में 'आशीर्वाद'

कृषि आशीर्वाद योजना के जरिये भाजपा सरकार 52 लाख परिवारों तक पहुंचेगी। इसके लिए सीधे किसानों के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। 1000-1000 करोड़ की दो किश्तों में यह राशि जारी होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 05:57 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 04:27 PM (IST)
ये है CM रघुवर दास का मास्‍टर स्‍ट्रोक, इस पर जनता देगी विधानसभा चुनाव में 'आशीर्वाद'
ये है CM रघुवर दास का मास्‍टर स्‍ट्रोक, इस पर जनता देगी विधानसभा चुनाव में 'आशीर्वाद'

रांची, [आनंद मिश्र]। सरकारी योजनाओं से राजनीतिक गोल साधने का कला-कौशल परिपक्व राजनेता की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की इस खास शैली को अपनाते हुए सीएम रघुवर दास (Raghubar Das) ने विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) का मास्टर स्ट्रोक (Master Stroke) खेला है। भारत सरकार की पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की तर्ज पर शुरू की गई इस योजना का फलक उससे कहीं ज्यादा बड़ा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने झारखंड प्रवास के दौरान स्वयं इस योजना की पहली किश्त की राशि जारी कर सकते हैं।

prime article banner

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) के तहत राज्य सरकार सीधे 52 लाख से अधिक किसानों के खाते में राशि भेजेगी। जाहिर है 52 लाख परिवारों को जब सरकार की योजना का लाभ मिलेगा तो राजनीतिक हित भी सधेगा। योजना के तहत राज्य सरकार 2000 करोड़ की राशि दो किश्तों में जारी करेगी। एक हजार करोड़ रुपये की पहली किश्त 20-25 जून के बीच जारी होगी जबकि दूसरी किश्त दुर्गा पूजा के बाद। दूसरी किश्त जारी होने के तत्काल बाद विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2019) की अधिसूचना जारी होने की बात कही जा रही है।

स्पष्ट है सामने चुनाव होंगे और इन चुनावों में किसानों का झुकाव एनडीए के पक्ष में हो सकता है। हालांकि प्रत्यक्ष में इस योजना का उद्देश्य किसानों की खेती की लागत को कम कर उनकी आय को दोगुनी करना है। किसानों के खाते में जो सीधे राशि भेजी जाएगी उससे वे बीज, कीटनाशक व खेती के उपयोग की अन्य वस्तुएं खरीद सकेंगे।

क्या है मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana)
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) के तहत किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया है। यह राशि अधिकतम पांच एकड़ के लिए दी जाएगी। स्पष्ट समझे तो इस योजना के अंतर्गत पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी। योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। 

दोबारा कैबिनेट जाएगा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) की राशि दो किश्तों में किसानों के खाते में जाएगी। कृषि आशीर्वाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) के तहत पूर्व में एक ही किश्त में राशि भेजने का प्रावधान किया गया था। चूंकि राशि अब दो किश्तों में जाएगी इसलिए कैबिनेट की अनुमति के बाद संशोधित राज्यादेश निकाला जाएगा। 

इधर, युवाओं को रिझाने में जुटा झामुमो 
मुख्‍यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana) ने विपक्षी दलों को भी हैरान और परेशान कर रखा है। उन्हें फिलहाल इसकी सीधी काट नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ट्विटर के माध्यम से हर बेरोजगार को रोजगार देने का वादा कर युवाओं को रिझाने की कोशिश अवश्य की है। यह भी कहा कि जब तक युवाओं को रोजगार नहीं दे पाया तब तक उन्हेंं बेरोजगारी भत्ता दूंगा। 

किस जिले में कितने किसानों को मिलेगा लाभ
जिला        किसानों की संख्या
बोकारो      261745
चतरा        329215
देवघर       56459
धनबाद      227579

दुमका       88618
पू. सिंहभूम    226638
गढ़वा         167799
गिरिडीह      749551
गोड्डा       63582

गुमला       224277
हजारीबाग    486379
जामताड़ा     26122
खूंटी         62102
कोडरमा     204612
लातेहार     77787

लोहरदगा    76586
पाकुड़       51523
पलामू       462177
रामगढ़       206950
रांची         384539

साहिबगंज    181424
सरायकेला-खरसावां   236815
सिमडेगा         120001
प. सिंहभूम      243414
कुल             5215894

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.