रांची में हुआ सीएम रघुवर दास के बेटे की शादी का रिसेप्शन
Raghubar Das son Lalit Das Reception. सीएम रघुवर दास के बेटे ललित दास और पुत्रवधू पूर्णिमा के स्वागत में रांची कॉलेज (रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम) मैदान में तैयारी की गई है।
रांची, जासं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने बेटे ललित दास और पुत्रवधू पूर्णिमा के स्वागत में मंगलवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रीतिभोज का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम व खास की खुद अगवानी की। समारोह में नवदंपती को आशीर्वाद देने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन सहित राज्य सरकार के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा व अन्य मंत्री, भाजपा विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी समेत व्यवसायी व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी पहुंचे।
इससे पूर्व दस मार्च को जमशेदपुर में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। आगामी 14 मार्च को दिल्ली में भी एक रिसेप्शन रखा गया है। इससे पूर्व सीएम रघुवर दास की बेटे की शादी के लिए जमशेदपुर से रायपुर के लिए बरात गई थी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता और बड़ी संख्या में लोग गए थे।
वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा