Chatra Coronavirus News: चतरा में मिले 7 नए कोरोना संक्रमित, 37 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
सिविल सर्जन डा. अरुण कुमार पासवान ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को हुई जांच की रिपोर्ट रविवार की रात आई। इसमें 370 संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभियान चलाकर नए लोगों की जांच में 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चतरा, जासं। चतरा जिले में कोरोना के और 7 मरीजों की पहचान हुई है। जबकि 37 मरीज एक साथ स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार वर्तमान समय में संक्रमितों के सक्रिय मामले 150 के करीब हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 12 सौ से ऊपर पहुंच गई है। नए संक्रमितों को होम क्वारंटाइन या कोविड केयर सेंटर में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिविल सर्जन डा. अरुण कुमार पासवान ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को हुई जांच की रिपोर्ट रविवार की रात आई।
इसमें 370संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आई ळै। वहीं अभियान चलाकर नए लोगों की जांच में 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन ने कहा कि संक्रमण का प्रभाव लगातार कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 70 हजार लोगों का कोरोना जांच किया गया है। इसमें करीब 1350 संक्रमित मिले हैं। उसमें बारह सौ से अधिक स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि वर्तमान समय में करीब 150 मामले सक्रिय हैं।