विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड सीजीएल पेपर लीक: नेपाल कनेक्शन आया सामने, गूगल पे पर 50 हजार किए थे ट्रांसफर

Published: Sat, 10 May 2025 08:06 AM (IST)

झारखंड सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में सीआईडी ​​को नेपाल से जुड़े तार मिले हैं। जांच में पता चला कि ...और पढ़ें

सीजीएल परीक्षा पेपर लीक को लेकर खुलासा (जागरण)
सीजीएल परीक्षा पेपर लीक को लेकर खुलासा (जागरण)

HighLights

  1. नेपाल में अभ्यर्थियों को उत्तर याद कराए गए
  2. गूगल पे से 50 हजार रुपये भेजे गए।
  3. सीआइडी को मिला नेपाल लिंक।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआइडी ने इस केस का नेपाल लिंक भी तलाशा है। सीआइडी को जांच में पता चला है कि एक अभ्यर्थी ने पेपर लीक के बदले में 14 दिसंबर को एक मोबाइल नंबर पर गूगल पे से 50 हजार रुपये स्थानांतरित किया था।

परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को नेपाल के वीरगंज में प्रश्न व उत्तर याद कराए गए थे। सीआइडी को गिरफ्तार आरोपितों ने जानकारी दी है कि उन्होंने 19 से 21 सितंबर के बीच नेपाल के वीरगंज में अभ्यर्थियों को जुटाया था, जहां उन्हें प्रश्न व उत्तर याद कराया था। जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को हुई थी।

इस परीक्षा में पेपर लीक और अभ्यर्थियों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। सीआइडी थाना कांड संख्या 1/2025 में दर्ज प्राथमिकी की जांच सीआइडी कर रही है।