विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में 2,394 पदों पर हो चुकी थी नियुक्ति, 1,227 पदों की परीक्षाएं बीच में ही रद; 15 लाख अभ्यर्थी प्रभावित

Published: Wed, 19 Aug 2026 11:10 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2026 10:02 AM (IST)

राज्य सरकार ने जेएसएससी सीजीएल सहित 21 प्रतियोगिता परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, जिससे 2,394 पदों पर हुई नियुक्तियां भी ...और पढ़ें

झारखंड में 21 प्रतियोगिता परीक्षाएं रद, 2,394 नियुक्तियां निरस्त।

झारखंड में 21 प्रतियोगिता परीक्षाएं रद, 2,394 नियुक्तियां निरस्त।

HighLights

  1. राज्य सरकार ने 21 प्रतियोगिता परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया।

  2. 2,394 पदों पर हुई नियुक्तियां भी इस फैसले से निरस्त हुईं।

  3. कुल 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस निर्णय से प्रभावित हुए।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने जेएसएससी की सीजीएल के अलावा झारखंड लोक सेवा आयोग की जिन 21 प्रतियोगिता परीक्षाओं को रद किया है, उनमें भी तीन परीक्षाओं के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।

सीजीएल सहित इन चारों परीक्षाओं के माध्यम से संबंधित आयोगों की अनुशंसा पर कुल 2,394 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी थी। वहीं, जेपीएससी के माध्यम से कुल 1,227 पदों पर होनेवाली 18 परीक्षाएं बीच में ही रद हो गईं।

जेपीएससी की जिन 18 परीक्षाएं बीच में ही रद हो गई हैं, उनमें चार परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन ही मंगाए गए थे। आयोग ने इसके बाद आगे की कोई प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। इन परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न श्रेणी के कुल 116 पदों पर होनी थी।

वहीं, दो प्रतियोगिता परीक्षाओं को संबंधित विभाग के अनुरोध पर पहले ही स्थगित कर दिया गया था। कुल आठ परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी थी। इनमें से अधिसंख्य का परिणाम भी जारी हो चुका था तथा मुख्य परीक्षा आयोजित होनी थी।

ये सभी परीक्षाएं रद हो गईं। इनके माध्यम से कुल 701 पदों पर नियुक्ति होनी थी। 37 पदों के लिए होनेवाली दो परीक्षाओं की प्रक्रिया विभिन्न स्तर पर चल रही थी। वहीं, झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) भी आयोजित हो चुकी थी, जिसका परिणाम जारी होना था।

हाई कोर्ट के आदेश पर आयोजित हुई थीं कई परीक्षाएं

जिन परीक्षाओं को रद किया गया है, उनमें कई परीक्षाएं झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर आयोजित हुई थीं। इनमें सीजीएल, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नियुक्ति, वन क्षेत्र पदाधिकारी तथा सहायक वन संरक्षक नियुक्ति आदि सम्मिलित हैं। वहीं, अन्य कई परीक्षाओं से जुड़े मामले कोर्ट में हैं।

15 लाख अभ्यर्थियों से जुड़ा है मामला

जो परीक्षाएं रद हुई हैं, वे सभी लगभग 15 लाख अभ्यर्थियों से जुड़ी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इतने अभ्यर्थी इस परीक्षा में या तो शामिल हुए थे या होनेवाले थे। इनमें 2,394 अभ्यर्थी हैं, जिनकी नौकरी ही चली गई।

श्रेणी नियुक्ति परीक्षा पद/संख्या
इन परीक्षाओं से नियुक्ति संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएससी-सीजीएल)-2023 1,932
  11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 342
  बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा-2023 64
  खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा-2023 56
इन परीक्षाओं के लिए आवेदन मंगाए गए थे सहायक निदेशक, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर बैकलाग नियुक्ति-2025 08
  सहायक निदेशक, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर नियमित नियुक्ति-2025 07
  इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक बैकलाग नियुक्ति-2026 11
  मेडिकल कॉलेजों में स्पेशियलिटी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति-2026 90
इनकी प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी थी झारखंड 14वीं सिविल सेवा संयुक्त परीक्षा-2025 103
  संयुक्त सिविल सेवा बैकलाग परीक्षा-2023 07
  संयुक्त सिविल सेवा बैकलाग परीक्षा-2025 45
  सिविल जज जूनियर डिविजन नियुक्ति परीक्षा-2023 138
  सहायक वन संरक्षक नियुक्ति परीक्षा-2024 78
  वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा-2024 170
  सहायक लोक अभियोजक नियुक्ति नियमित परीक्षा-2025 134
  सहायक लोक अभियोजक नियुक्ति बैकलाग परीक्षा-2025 26
विभिन्न स्तर पर प्रक्रिया चल रही थी विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति परीक्षा-2025 23
  ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्ति परीक्षा-2025 30
16 मार्च 2026 को स्थगित राजकीय पॉलिटेक्निक में व्याख्याताओं की नियमित नियुक्ति-2026 349
  राजकीय पॉलिटेक्निक में व्याख्याताओं की बैकलाग नियुक्ति-2026 06
परीक्षा हो चुकी थी, परिणाम जारी होना था झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 पात्रता परीक्षा
  छठी सीमित उपसमाहर्ता परीक्षा-2018 18

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL परीक्षा रद होने के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे चयनित अभ्यर्थी, जल्द सुनवाई का आग्रह

यह भी पढ़ें- रांची में सीजीएल रद करने के खिलाफ सचिवालय परिसर में सफल अभ्यर्थियों का हंगामा, धक्का-मुक्की कर घुसे अंदर