Move to Jagran APP

Sarkari Chhutti 2021: शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूलों का कैलेंडर, यहां देखें सालभर की छुट्टियां

Jharkhand Calendar 2021 पहली बार प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से राज्य स्तर पर कैलेंडर जारी किया गया है। ऐसा छुट्टियों में एकरूपता लाने के लिए किया गया है। इससे पहले प्रारंभिक स्कूलों की छुट्टियों के कैलेंडर जिला स्तर पर अलग-अलग जारी होते थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 03:15 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 07:20 PM (IST)
Sarkari Chhutti 2021: शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूलों का कैलेंडर, यहां देखें सालभर की छुट्टियां
Jharkhand Calendar 2021: झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग ने वर्ष 2021 का कैलेंडर आज जारी किया है।

रांची, राज्य ब्‍यूरो। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों के लिए इस वर्ष की छुट्टियां तय करते हुए कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 60 दिनों के अवकाश घोषित किए गए हैं। पहली बार माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्कूलों की तरह प्रारंभिक स्कूलों के लिए भी छुट्टियों का कैलेंडर राज्य स्तर से जारी हुआ है। अभी तक इन स्कूलों में छुट्टियां जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधीक्षकों द्वारा तय होती थीं, जिसमें भिन्नता रहती थी। छुट्टियों में एकरूपता लाने के लिए इस बार राज्य स्तर पर कैलेंडर जारी हुआ। इस बार के जारी कैलेंडर में कई छुट्टियों में कटौती की गई हैं। बताया जाता है कि इसमें वही अवकाश तय किए गए हैं, जो पिछले दिनों माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए जारी कैलैंडर में तय किए गए थे।

loksabha election banner

इधर, प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षक छुट्टियां काटे जाने पर आपत्ति कर रहे हैं। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि लोक आस्था से जुड़े टुसु, करमा, मनसा पूजा, जितिया, तीज आदि विभिन्न क्षेत्रीय पर्व त्योहार के लिए भी अवकाश नहीं दिया गया, जबकि इन पर्वों के अवसर पर छोटे बच्चों की उपस्थिति विद्यालयों में नहीं रहती है। संघ के अनुसार संताल परगना प्रमंडल के जिलों में भी मई-जून माह में ही ग्रीष्मावकाश दिया गया है, जबकि श्रावणी मेले को देखते हुए अबतक देवघर, दुमका एवं आस पास के जिलों में सावन मास में ये अवकाश दिया जाता था। शिक्षकों के अनुसार शबे-ए-बारात के लिए अवकाश नहीं दिया गया। संघ ने कैलेंडर में संशोधन की मांग की है।

माध्यमिक स्कूलों की तरह राज्य स्तर पर जारी हुआ छुट्टियों का कैलेंडर

राज्‍य सरकार के शिक्षा विभाग ने साल 2021 के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल झारखंड के सरकारी प्रारंभिक स्कूलों की छुट्टियों में एकरूपता लाने के लिए विभाग ने पूरी तैयारी की है। ताकि बच्‍चों की पढ़ाई बाधित न हो। वर्ष 2021 की छुट्टियों का जो कैलेंडर जारी किया गया है, उसमें इन स्कूलों में 60 दिनों का अवकाश होगा।

पहले जिला स्तर पर तय होती थी प्रारंभिक स्कूलों की छुट्टियां

छुट्टियों में एकरूपता लाने के लिए पहली बार प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से राज्य स्तर पर कैलेंडर जारी हुआ है। इससे पहले प्रारंभिक स्कूलों की छुट्टियों के कैलेंडर जिला स्तर पर अलग-अलग जारी होते थे। सिर्फ माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए कैलेंडर राज्य स्तर से जारी होते थे। इन स्कूलों के लिए इस वर्ष का कैलेंडर पहले ही जारी कर दिया गया है।

इन तिथियों को स्कूलों में रहेगा अवकाश

  1. सोहराय : 13 जनवरी
  2. मकर संक्रांति : 14 जनवरी
  3. सुभाष चंद्र बोस जयंती : 23 जनवरी
  4. गणतंत्र दिवस : 26 जनवरी
  5. वसंत पंचमी : 16 फरवरी
  6. संत रविदास जयंती : 27 फरवरी
  7. महाशिवरात्रि : 11 मार्च
  8. होली : 29 मार्च
  9. गुड फ्राइडे : 2 अप्रैल
  10. अंबेदकर जयंती : 14 अप्रैल
  11. सरहुल : 15 अप्रैल
  12. रामनवमी : 21 अप्रैल
  13. मजदूर दिवस : 1 मई
  14. ईद उल फितर : 14 मई
  15. ग्रीष्मावकाश : 17 मई से 5 जून
  16. हूल दिवस : 30 जून
  17. रथ यात्रा : 12 जुलाई
  18. ईद उल जुहा/बकरीद : 21 जुलाई
  19. विश्व आदिवासी दिवस : 9 अगस्त
  20. मुहर्रम : 19 अगस्त
  21. जन्माष्टमी : 30 अगस्त
  22. गणेश चतुर्थी : 10 सितंबर
  23. करमा पूजा, विश्वकर्मा पूजा : 17 सितंबर
  24. गांधी जयंती : 2 अक्टूबर
  25. शारदीय नवरात्र : 7 अक्टूबर
  26. दुर्गा पूजा : 12 से 15 अक्टूबर
  27. मिलाद उन नबी/पैगंबर मोहम्मद जन्म दिवस : 19 अक्टूबर
  28. दीपावली : 4 नवंबर
  29. गोवर्द्धन पूजा : 05 नवंबर
  30. चित्रगुप्त पूजा/भाई दूज : 6 नवंबर
  31. छठ पूजा : 10-11 नवंबर
  32. भगवान बिरसा मुंडा जयंती, राज्य स्थापना दिवस : 15 नवंबर
  33. गुरुनानक जयंती : 19 नवंबर
  34. क्रिसमस : 25 दिसंबर
  35. शीतकालीन अवकाश : 26-31 दिसंबर।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.