झारखंड कैडर की IAS निधि खरे एडिशनल सेक्रेटरी के पैनल में शामिल Ranchi News
Jharkhand. निधि खरे वर्तमान में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में तैनात हैं। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1992 बैच की अधिकारी हैं।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 04:29 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 04:29 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। केंद्र सरकार ने झारखंड कैडर की आइएएस निधि खरे को एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में पैनल में शामिल करने का फैसला किया है। कैबिनेट की नियुक्ति संबधित कमेटी ने निधि खरे सहित करीब एक दर्जन अधिकारियों के नाम पर सहमति प्रदान की है। इसके बाद कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी किया है। निधि खरे वर्तमान में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में तैनात हैं। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1992 बैच की अधिकारी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें