यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का फिसला पैर, बाएं हाथ में आया फ्रैक्चर
MLA Dipika Pandey Singh Accident झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक दीपिका पांडेय सिंह शनिवार को घर में पैर ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक दीपिका पांडेय (Dipika Pandey Singh) सिंह झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक दीपिका पांडेय सिंह का शुक्रवार की रात 11 बजे घर में पैर फिसलने से बाएं हाथ के कोहनी में फ्रैक्चर हो गया।
रात्रि 11.30 बजे उन्हें पारस अस्पताल, एचईसी ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद शनिवार की सुबह राम प्यारी आर्थों हास्पिटल में हाथ का प्लास्टर किया गया।
महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह संताल परगना की पहली महिला मंत्री हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए हेमंत सरकार की कैबिनेट के विस्तार में मंत्री पद की शपथ ली।
बता दें कि साल 2019 में महागामा विधानसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता अशोक भगत को 12 हजार से अधिक वोटों से हरा कर पहली बार दीपिका पांडेय सिंह विधायक बनी।
वहीं, इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें गोड्डा सीट से टिकट दिया लेकिन विरोध होने पर कांग्रेस ने यहां उम्मीदवार बदल दिया था।
ये भी पढ़ें-
