विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई प्रमुख फैसले, पुरानी पेंशन योजना को मिली हरी झंडी

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Tue, 25 Jul 2023 07:07 PM (IST)

झारखंड में कैबिनेट मीटिंग में कई प्रमुख फैसले लिए गए हैं। इस दौरान यहां राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों के ...और पढ़ें

कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई प्रमुख फैसले, पुरानी पेंशन योजना को मिली हरी झंडी
कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई प्रमुख फैसले, पुरानी पेंशन योजना को मिली हरी झंडी

HighLights

  1. राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों के मेडिकल भत्ते में कटौती की जाएगी, साथ ही 1000 की जगह 500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।
  2. प्रश्न पत्र लिखकर आने और धांधली करने वाले को 10 वर्ष तक की सजा और एक करोड़ तक का फाइन देना होगा।
  3. आतंकवाद विरोधी दस्ता संगठित अपराध के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।

जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड में कैबिनेट मीटिंग में कई प्रमुख फैसले लिए गए हैं। इस दौरान यहां राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों के मेडिकल भत्ते में कटौती की जाएगी, साथ ही 1000 की जगह 500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

इसके अलावा बाकी साल के 6000 बीमा कंपनी को दिया जाएगा और 5 लाख तक का इलाज भी हो सकेगा। पुरानी पेंशन योजना के लिए दिशा-निर्देश को कैबिनेट की स्वीकृति मिली है।

भर्ती में रोकथाम और निवारण के उपाय

झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुसूचित साधनों के रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम 2023 को मंजूरी मिली है। प्रश्न पत्र लिखकर आने और धांधली करने वाले को 10 वर्ष तक की सजा और एक करोड़ तक का फाइन देना होगा।

वहीं झारखंड मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज इसी के अधीन संचालित होंगे। आतंकवाद विरोधी दस्ता संगठित अपराध के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।