Jharkhand Budget 2025 Live: 7 मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिवर्सिटी और 5 बिजनेस स्कूल; हेमंत सरकार के बजट में किसे क्या मिला?
Jharkhand Budget 2025-26 झारखंड के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार अपना बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने एक लाख 45 हजार 400 करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया है। इसमें मंईयां सम्मान योजना के लिए बड़ा एलान किया गया है। बजट में इस योजना के लिए 13 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
Jharkhand Budget 2025-26 Live। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आज अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने एक लाख 45 हजार 400 करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित झारखंड वासियों के लिए कई बड़े एलान किए गए हैं। यहां जानिए बजट से जुड़े ताजा अपडेट...
बाल बजट का प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने बाल बजट का भी एलान किया है। इसके लिए 9411.27 करोड़ का प्रविधान किया गया है।
रांची सहित इन जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज
रांची, खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना।
बजट में वित्त मंत्री ने किए ये बड़े एलान
- किसानों को कृषि यंत्रों के लिए 140 करोड़ रुपये।
- तालाब- डीप बोरिंग के लिए 203 करोड़ रुपये।
- उद्यान विकास योजना के लिए 304 करोड़ रुपये।
- मंईया सम्मान योजना के लिए 13,363 करोड़ 35 लाख का प्रविधान।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए 255 करोड़ रुपये।
- फसल बीमा के लिए 350 करोड़ रुपये।
- कृषि उपज भंडारण के लिए 259 करोड़ रुपये।
- कृषि क्षेत्र का कुल बजट 4 हजार 587 करोड़ 66 लाख 24 हजार रुपये।
- ग्रामीण विकास का कुल बजट 9841 करोड़ रुपये।
- जल संसाधन के लिए 2257 करोड़ 45 लाख रुपये।
- जमशेदपुर, गुमला तथा साहिबगंज में नए विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।
- पंचायती राज के लिए 2144 करोड़ 78 लाख 14 हजार रुपये।
- टीएसी की तर्ज पर अनुसूचित जाति के लिए परामर्शदात्री समिति की स्थापना होगी।
- रांची के तपोवन मंदिर का विकास किया जाएगा।
- जमशेदपुर, पलामू, रांची, धनबाद एवं देवघर में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मॉस कम्युनिकेशन की स्थापना का प्रस्ताव।
- राज्य में 1200 किलो मीटर रोड व 10 उच्चस्तरीय पुल।
- उद्यमियों के लिए MSME DIRECTORATE या MSME CELL
- बोकारो, गिरिडीह, कांड्रा, सिंदरी, आदित्यपुर, जसीडीह, देवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचना।
- चास, गिरिडीह, धनवार, कपाली, गुमला, लोहरदगा, विश्रामपुर बरहरवा श्रीवंशीधरनगर, छत्तरपुर एवं हरिहरगंज में जलापूर्ति परियोजनाएं।
वित्त मंत्री ने व्यक्त किया आभार
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति प्रकट किया आभार। उन्होंने कहा कि इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए जे हब तथा स्टेट टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना होगी। बजट को अबुआ बजट का नाम दिया गया है।
वित्त मंत्री ने बजट में झारखंड को शिक्षा में इनोवेशन हब बनाने का एलान किया। इसके साथ ही पर्यटक स्थलों को टूरिस्ट सर्किट बनाने का एलान किया है।
वित्त मंत्री ने बजट में पेश किया आय और व्यय का आंकड़ा
बजट सत्र के दौरान विधायक कल्पना सोरेन।
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर राजभवन पहुंचे, यहां उन्होंने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बजट की कॉपी सौंपी है।
वित्त मंत्री ने राज्यपाल को सौंपी बजट की कॉपी।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर राज्यपाल को बजट की कॉपी सौंपने के बाद विधानसभा पहुंच गए हैं। यहां वे अबुआ सरकार का बजट पेश करेंगे।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पहुंचे झारखंड विधानसभा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बजट की कापी सौंपते वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ में मौजूद वित्त सचिव प्रशांत कुमार।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उपहार देते हुए।
बजट से एक साथ मौजूद सीएम, वित्त मंत्री और अन्य।
विधानसभा सत्र के लिए जाते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।