Garhwa Murder: गढ़वा में भूमि विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand Crime News झारखंड में गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या का प्रारंभिक कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल ले आई है।
गढ़वा, जासं। Jharkhand Crime New झारखंड में गढ़वा थाना क्षेत्र के केरवा सुखबाना गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शिव यादव 65 वर्ष केरवा सुखबाना गांव का रहने वाला था। घटना शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार शिव यादव मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनके घर से करीब 150 गज की दूरी पर उन्हें रोक लिया तथा कनपटी व सीने में सटाकर तीन गोली मार दी। इस घटना में शिव यादव की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।
इस घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल ले आई है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पोस्टमार्टम हाउस में शव को देखते पुलिस पदाधिकारी।
हत्या का कारण भूमि विवाद...
हत्या का प्रारंभिक कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शिव यादव का छोटे भाई सुरेंद्र यादव की पत्नी आशा देवी गढ़वा प्रखंड के नवादा पंचायत से मुखिया पद का चुनाव लड़ रही है। हैरत की बात तो यह है कि शिव यादव की हत्या के बाद उनके शव को सदर अस्पताल लाने के बाद, अभी तक उनके परिवार के कोई भी सदस्य सदर अस्पताल नहीं पहुंचा है। पुलिस इनके स्वजन को आने का इंतजार कर रही है। ताकि पुलिस के स्तर से आगे की कार्रवाई की जा सके।