Move to Jagran APP

झामुमो व कांग्रेस का विकास नहीं होने का आरोप बेबुनियाद : भाजपा Ranchi News

Jharkhand. भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को कहा कि लोकसभा में मिली हार को विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 09:13 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 09:13 PM (IST)
झामुमो व कांग्रेस का विकास नहीं होने का आरोप बेबुनियाद : भाजपा Ranchi News
झामुमो व कांग्रेस का विकास नहीं होने का आरोप बेबुनियाद : भाजपा Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्र्रेस और जेएमएम के नेताओं द्वारा राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास नहीं होने का लगाया आरोप बेबुनियाद है। सोमवार को उन्‍होंने कहा कि कांग्र्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने महागठबंधन के सहयोगी दलों की तुलना चोरों से कर दी थी। पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने अपने सहयोगी नेताओं को अपराधियों से बदतर बताया था। हेमंत सोरेन ने भी अपने ट्विटर चौपाल में अपने सहयोगी दलों को कंकड़-पत्थर बताया था।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से विपक्षी नेता सकते में हैं। लोकसभा चुनाव में इनकी लुटिया पहले ही डूब चुकी है। इस बार विधानसभा चुनाव में इनका पूरा सफाया तय है। इसलिए ये नेता बेबुनियाद आरोप लगाकर राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। पूरे राज्य के साथ कोल्हान और संताल परगना की जनता भी यह समझ चुकी है कि वर्षों से उन्हें झामुमो और कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.