Move to Jagran APP

भाजपा विधायकों को मिला टास्क, बनाने होंगे 50 हजार नए सदस्य Ranchi News

Jharkhand. भाजपा विधायक दल की बैठक आज बुधवार को राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई। इसमें पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 01:09 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 08:35 PM (IST)
भाजपा विधायकों को मिला टास्क, बनाने होंगे 50 हजार नए सदस्य Ranchi News
भाजपा विधायकों को मिला टास्क, बनाने होंगे 50 हजार नए सदस्य Ranchi News
रांची, राज्य ब्यूरो। संगठन के विस्तार के साथ-साथ वोट बैंक बढ़ाने की दोहरी रणनीति के तहत भाजपा अपने सदस्यता अभियान को तकरीबन हर घर तक पहुंचाने की कोशिशों में जुट गई है। पार्टी का लक्ष्य राज्य मेंं तीस लाख नए सदस्य बनाने का है। इस लक्ष्य को हासिल करने की जवाबदेही से पार्टी के विधायकों को जोड़ा गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में संगठन की ओर से पार्टी के सभी विधायकों को 50-50 हजार नए सदस्य जोडऩे का टास्क सौंपा गया।
सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा विधायकों को अपने परिवार और रिश्तेदारों से करनी होगी। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में हुई बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित भाजपा के 31 विधायक मौजूद थे। सदस्यता अभियान पर विधायकों संग करीब डेढ़ घंटे तक विमर्श हुआ। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब पार्टी के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने सदस्यता अभियान और इससे जुड़े टास्क की जानकारी साझा की।

भाजपा विधायक दल की बैठक में उपस्थित पार्टी नेता।
उन्होंने बताया कि यह अभियान छह जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा। अभियान से मंडल व बूथ स्तर के सदस्यों को जोड़ा जाएगा। भाजपा जातपात से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग को अपने साथ जोड़ेगी।
जल संचयन अभियान से जुड़ेंगे सभी
जल संरक्षण अभियान से मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के सभी मंत्री, भाजपा के सभी सांसद और विधायक भी जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद पार्टी के स्तर पर बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में इस बाबत सहमति बनीं। तय किया गया कि यह अभियान सात जुलाई से 15 सितंबर तक चलेगा। इस बीच पडऩे वाले प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों इस अभियान से जुड़ते हुए श्रमदान करेंगे।

54 लाख सदस्य बनाने की रणनीति
भाजपा के वर्तमान में 24 लाख से अधिक सदस्य हैं। इनमें 30 लाख और नए सदस्य जोडऩे का लक्ष्य तय किया गया है। जाहिर है भाजपा की रणनीति पूरे प्रदेश में 54 लाख से अधिक सदस्य बनाने की है। भाजपा के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि इस बार अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से चलाया जाएगा।
भाजपा ने विपक्ष को बताया नादान
विधानसभा के मानसून सत्र के छोटे होने को भाजपा ने नकारा है और इस सवाल को उठाने वाले विपक्ष को नादान बताया है। उन्होंने बजट सत्र का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष सत्र को चलने ही नहीं देता। दरअसल, विपक्ष के पास मुद्दा ही नहीं है। जिन मुद्दों को लेकर वह हंगामा करता था उन्हें जनता ने नकार दिया है। लोकसभा चुनाव में यह स्पष्ट भी हो गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.