Move to Jagran APP

झारखंड BJP के चुनाव सहप्रभारी नंदकिशोर यादव ने कहा- हमारे पास पर्याप्‍त ताकत, हर हाल में जीतेंगे 65+ सीटें

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को परखने पहुंचे भाजपा चुनाव सह प्रभारी नंदकिशोर यादव ने कहा है कि झारखंड में भाजपा को इस बात की चिंता नहीं कि कौन हमारे खिलाफ लड़ रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 01:06 PM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 10:24 PM (IST)
झारखंड BJP के चुनाव सहप्रभारी नंदकिशोर यादव ने कहा- हमारे पास पर्याप्‍त ताकत, हर हाल में जीतेंगे 65+ सीटें
झारखंड BJP के चुनाव सहप्रभारी नंदकिशोर यादव ने कहा- हमारे पास पर्याप्‍त ताकत, हर हाल में जीतेंगे 65+ सीटें
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी नंद किशोर यादव राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय मानकर चल रहे हैं। बुधवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बार हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारे खिलाफ कौन लड़ रहा है। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए केंद्र व राज्य सरकार के कामकाज और कार्यकर्ताओं की ताकत ही पर्याप्त है।
विपक्ष को नकारते हुए कहा कि उनके ज्यादातर नेता या तो जेल में हैं या बेल पर। विश्वास जताया कि झारखंड में भाजपा आसानी से 65 प्लस का लक्ष्य हासिल करेगी। विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर नंद किशोर यादव ने कहा कि उन्हें प्रदेश में किसी की जरूरत नहीं है। हां, आजसू गठबंधन का हिस्सा रहेगा, लोकसभा चुनाव में भी आजसू हमारे साथ था। 

कहा, गांव, गरीब, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए इस सरकार ने जितना किया है उतना पहले कभी नहीं हुआ। झारखंड में संगठन के स्तर पर तय किए कार्यक्रमों का भी जिक्र किया। कहा, सभी मंडलों में पार्टी के प्रमुख नेता जाकर बैठक करेंगे। यह कार्य 31 अगस्त से पूर्व किया जाएगा। यादव ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।
संसदीय बोर्ड तय करेगा किसे मिलेगा टिकट
भाजपा के सह प्रभारी नंद किशोर यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी भूमिका को स्पष्ट किया है। कहा कि चुनाव में प्रभारी और सह प्रभारी की भूमिका सीमित होती है। यह भी कहा कि मैं चुनाव लड़वाने नहीं आया हूं। चुनाव में 65 पार की उम्र वालों के टिकट कटने के सवाल पर कहा कि मेरा काम खेत का बंटवारा करना नहीं है। किसे टिकट मिलेगा या नहीं, यह संसदीय बोर्ड तय करेगा।
झारखंड में पार्टी की ताकत दोगुनी हुई
नंद किशोर यादव ने झारखंड में भाजपा की ताकत दोगुनी हुई है। कहा कि वे 1998 से 2003 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। तब से अब तक भाजपा का झारखंड में बहुत विस्तार हुआ है। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत स्थिति में खड़ा हुआ है। राज्य में भाजपा के सदस्यों की संख्या 25 लाख है और 25 लाख नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। 17 लाख नए सदस्य बन भी चुके हैं। सदस्यता अभियान की तिथि में 20 अगस्त तक विस्तार किया गया है।
जदयू से गठबंधन सिर्फ बिहार तक, झारखंड में आजसू सहयोगी
नंद किशोर यादव ने जदयू से झारखंड में गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारा गठबंधन बिहार तक सीमित है। जहां तक चुनाव लडऩे की बात है सभी पार्टियों का अपना अधिकार है। बिहार में विकास  के मुद्दे पर हम साथ हैं। फिर दोहराया कि इस बार हमारी चिंता यह नहीं कि कौन हमारे खिलाफ लड़ रहा है।
राजद पर साधा निशाना, कहा, बिखर जाएगा राजद
नंद किशोर यादव ने राजद पर निशाना साधा लेकिन जीतन राम मांझी पर किसी भी तरह की टिप्पणी से किनारा किया। कहा, बिहार में नेता प्रतिपक्ष बजट सत्र में एक बार भी नहीं बोले। परिवारवाद पर चलने वाली पार्टी का यही हश्र होता है। बिहार में भी राजद तेजी से बिखर रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.