Move to Jagran APP

भाजपा ने गिनाई नोट बदली की दस उपलब्धियां

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने नोट बदली को कालेधन के खिलाफ लिया गया अबतक

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Nov 2017 01:37 AM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 01:37 AM (IST)
भाजपा ने गिनाई नोट बदली की दस उपलब्धियां
भाजपा ने गिनाई नोट बदली की दस उपलब्धियां

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने नोट बदली को कालेधन के खिलाफ लिया गया अबतक का सबसे बड़ा फैसला बताते हुए इससे होने वाले दस फायदे गिनाए। बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इसे जनता का भरपूर समर्थन मिला है। फैसले के बाद पांच राज्यों में हुए चुनावों में चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनीं।

loksabha election banner

लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने पहले फैसले में कालेधन की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया था। जबकि सर्वोच्च न्यायालय की फटकार के बावजूद मनमोहन सरकार ने एसआइटी के गठन में कोई रुचि नहीं दिखाई। विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए गिलुवा ने कहा कि कालेधन का कारोबार करने वाले कुछ विपक्षी दलों को यह अब भी नहीं पच रहा है और वे जनता के बीच आंदोलन करने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोट बदली के बाद आंतकवादी और उग्रवादी घटनाओं में बड़े पैमाने पर कमी आई। कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं रुक गई। झारखंड में भी नक्सल गतिविधियों में कमी आई।

लक्ष्मण गिलुवा ने नोट बदली के प्रभाव से निपटने के लिए रघुवर दास सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी चर्चा की। कहा, रघुवर सरकार ने नोट बदली के दौरान नोटों की कमी को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाए। पटना से हेलीकाप्टर के जरिए कैश मंगाकर पूरे राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित बैंकों और पोस्ट आफिस में भेजा गया। वित्त सचिव को नोडल अफसर बनाकर इस पूरे अभियान को सरकार ने अपनी मानिट¨रग में चलाया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और महानगर भाजपा के अध्यक्ष मनोज मिश्र भी मौजूद थे।

भाजपा की नजर में नोट बदली की दस उपलब्धियां

- 2.24 लाख फर्जी सेल कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद, हवाला और कालेधन के लेनदेन में 37 हजार कंपनियों की पहचान।

- 23.22 लाख संदिग्ध लेनदेन वाले बैंक खातों का पता चला।

- इनमें 3.68 लाख करोड़ रुपये का संदिग्ध कैश जमा हुआ। डिपोजिट कैश की जांच हो रही है।

- 29,213 करोड़ की अघोषित आय का पता चला।

- 91 लाख नए लोगों को करदाता की श्रेणी में जोड़ा गया।

- छह लाख करोड़ रुपये के हाईवैल्यू नोट प्रभावी रूप से कम हुए हैं।

- कर्मचारियों के लिए एक करोड़ से ज्यादा ईपीएफओ का पंजीकरण हुआ है।

- कैशलेश ट्रांजेक्शन में अगस्त 2016 की तुलना में अगस्त 2017 में 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

- बैंक लोन पर ब्याज दरों में कमी आई है।

- 7.62 लाख के जाली नोट पकड़े गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.