Move to Jagran APP

अमित शाह का टास्क, झारखंड में अबकी बार 65 पार

लोकसभा चुनाव में झारखंड में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। अमित शाह ने इस चुनाव में 81 में से 65 सीट जीतने का लक्ष्‍य दिया है।

By Edited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 06:59 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 10:43 AM (IST)
अमित शाह का टास्क, झारखंड में अबकी बार 65 पार
अमित शाह का टास्क, झारखंड में अबकी बार 65 पार
रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। लोकसभा चुनाव में झारखंड में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने छह माह के भीतर झारखंड में होने वाले चुनाव की तैयारियों की न सिर्फ समीक्षा की, बल्कि टास्क भी सौंपा। पार्टी ने राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 65 पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य साधने का मंत्र भी लोकसभा चुनाव की तरह 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' और 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' दिया गया।
अमित शाह ने उन विधानसभा क्षेत्रों में अधिक फोकस की नसीहत दी, जिनमें पार्टी लोस चुनाव में पीछे रह गई थी। बता दें कि झारखंड में 14 में से 12 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने राज्य की 63 सीटों पर बढ़त बनाई थी। इस बढ़त को आधार मानकर ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 65 प्लस का लक्ष्य रखा है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पार्टी मुख्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से तय किए गए लक्ष्य को साझा किया। कहा, जिस तरह लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा ने 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी, उसी तरह 65 प्लस के लक्ष्य को पार करेंगे।
आदिवासी-दलित के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार आदिवासी, दलित, शोषित व वंचित तबके के विकास के लिए कार्य कर रही है। राज्य में एक बार फिर से मोदी सरकार ही बनेगी। कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, झारखंड के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय, सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद विद्युत वरण महतो राज्य सरकार के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.